Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:56 AM, 19/03/2026
temperature icon 20°C
haze
Humidity: 52 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 20%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:32 AM
Sunset: 6:37 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

सीएम मोहन यादव इंदौर को देंगे 381 करोड़ की सौगात

Posted on June 25, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका आगमन शाम 4:10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर होगा, जिसके बाद वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम 7:40 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इस प्रवास को लेकर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इंदौर मीडिया सह प्रभारी नितिन द्विवेदी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ‘आपातकाल की विभीषिका’ पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। यह संगोष्ठी भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के काले अध्याय – आपातकाल – की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता होंगे, जबकि पूर्व मंत्री अजय विश्नोई विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने इस दौरे के दौरान इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई 16 करोड़ रुपए की लागत वाली सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का लोकार्पण भी करेंगे। यह बिल्डिंग 32 फ्लैट्स के साथ एक सुरक्षित और सुलभ आवास व्यवस्था के रूप में तैयार की गई है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री इंदौर को लगभग 381 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इन कार्यों में एमआर-11 की मास्टर प्लान रोड, योजना 136 में 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बिल्डिंग, टीपीएस योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य तथा जल टंकियों का निर्माण शामिल है। प्राधिकरण द्वारा टीपीएस-4 में रोड, क्रश बैरियर, मास्टर प्लान रोड, बिजली के सब-स्टेशन, योजना 166 में विद्युतीकरण तथा टीपीएस-10 के अंतर्गत ग्राम बांगड़दा, पाल कांकरिया और टिगरिया बादशाह में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। योजना 151 और 169बी में 21 मीटर ऊंची पानी की टंकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 सहित 8 की दर्दनाक मौत
  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर

RSS MPinfo Hindi News

  • नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिले राज्यपाल श्री पटेल
  • कवि सम्मेलन हमारी समृद्ध काव्य परम्पराओं के हैंसजीव संवाहक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के ट्रेनी ऑफिसर्स
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

RSS MPinfo English News

  • New Vikram Year: A Resolve for the Roadmap of Agriculture, Water, and Development
  • PM Shri Modi Receives Governor Shri Patel on Courtesy Visit at Parliament House Office
  • Pledge to Conserve Every Drop of Rainwater: CM Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Meets Trainee Officers from National Defence College
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Sadhvi Niranjan Jyoti on Appointment as Chairperson of National Commission for Backward Classes

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme