Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:33 AM, 18/03/2026
temperature icon 20°C
haze
Humidity: 49 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 31%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:33 AM
Sunset: 6:36 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Posted on March 17, 2026

खुले हिस्से पर प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ हंगामा

इंदौर। शहर में मकानों के खुले हिस्से (ओपन स्पेस) पर लगाए जा रहे संपत्ति कर को लेकर विरोध का स्वर तेज हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम आयुक्त कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन की अगुआई नेता प्रतिपक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने की।

कांग्रेस ने ज्ञापन में साफ कहा कि मकानों में छोड़े गए खुले स्थान पर टैक्स लगाना पूरी तरह अनुचित है। इससे आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर यह टैक्स वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर शहरभर में आंदोलन करेगी।

“अधिकारी आए तो कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे”

चिंटू चौकसे ने दो टूक कहा कि यदि नगर निगम का कोई भी अधिकारी इस टैक्स की वसूली के लिए किसी भी क्षेत्र में जाएगा, तो कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नगर निगम के जरिए यह मनमाना टैक्स थोप रही है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

8 लाख संपत्ति मालिकों पर पड़ेगा असर

कांग्रेस के मुताबिक इस फैसले की मार शहर के करीब 8 लाख संपत्ति मालिकों पर पड़ेगी। छोटे प्लॉट के मालिकों को भी हर साल 800 से 3,000 रुपए तक का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है।

निगम आयुक्त बोले- समीक्षा करेंगे

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कांग्रेस का ज्ञापन स्वीकार करने के बाद कहा कि इस मामले की समीक्षा की जाएगी और सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

महापौर ने झाड़ा पल्ला, कहा- यह राज्य सरकार का निर्णय

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की एमआईसी में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया। यह मध्य प्रदेश सरकार का निर्णय है जिसे लागू किया जा रहा है, इसमें नगर निगम की अलग से कोई भूमिका नहीं है।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर
  • ‘गलियों का स्वाद’ फेस्टिवल: शेरेटन ग्रैंड पैलेस में देशभर का स्ट्रीट फूड

RSS MPinfo Hindi News

  • लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मानवता और सहअस्तित्व भारतीय संस्कृति की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • विमानन नीति-2025 से मध्यप्रदेश में हो रहा हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • राज्य में बना है औद्योगिक विकास का अनुकूल वातावरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय निकाय हों सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹4,525 Crore for Development works under PWD
  • Humanity and Co-existence are Hallmarks of Indian Culture: Chief Minister Dr. Yadav
  • Aviation Policy-2025 Driving Continuous Expansion of Air Services: Chief Minister Dr. Yadav
  • Favourable Environment for Industrial Growth in the State: Chief Minister Dr. Yadav
  • Local Bodies must Play Active Role in Success of Jal Ganga Samvardha Campaign : CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme