इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आवाहन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर शुक्रवार को ‘किसान न्याय यात्रा’ निकाली। यात्रा की शुरुआत चोइथराम मंडी से हुई, जो कलेक्ट्रेट में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। यात्रा को पुलिस प्रशासन ने शहरी सीमा के बाहर बेरिकेड्स और डंपर लगाकर रोक दिया। प्रशासन और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी तानाशाह रवैया अपना रही है। प्रशासन द्वारा रैली निकलने की अनुमति ही नहीं दी जा रही थी। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एक ट्रैक्टर के साथ मात्र 40 लोगों को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय तक जाने की अनुमति दी। पटवारी ने यह भी आरोप लगाया की शहर भर में जगह-जगह यात्रा को रोका गया। सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो अगले कदम में हम मंडियों को बंद कराएंगे। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संबोधित करते हुए कहा हमारी मांग है कि सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए,जबकि सरकार ने 4892 रुपए एमएसपी तय की है। 1108 रुपए का यह अंतर राज्य सरकार को चुकाना चाहिए। यात्रा के बीच पुलिस से विवाद के बीच एक कार्यकर्ता का सिर फट गया।
Thank you for reading this post!