Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:09 PM, 11/03/2026
temperature icon 34°C
clear sky
Humidity: 18 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

देश का पहला ‘जीरो वेस्ट’ एयरपोर्ट – इंदौर की एक और उपलब्धि

Posted on December 19, 2024

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट अब देश का पहला “जीरो वेस्ट एयरपोर्ट” बनने जा रहा है। 22 दिसंबर को इस अनोखे प्रोजेक्ट का लोकार्पण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा किया जाएगा। यह पहल सांसद शंकर लालवानी के निर्देशन में शुरू हुई थी, जिनकी सिफारिश पर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट मॉडल पर काम करने के निर्देश दिए गए थे।

रीसायकल प्लांट से होगा कचरे का प्रबंधन और कमाई

पहले एयरपोर्ट को कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम को शुल्क देना पड़ता था। अब, रीसायकल प्लांट की स्थापना के बाद, एयरपोर्ट इस कचरे से न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करेगा, बल्कि आय का स्रोत भी बनाएगा। एयरलाइन्स, दुकानों और गार्डन से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग प्रबंधित किया जाएगा। गीले कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार होगी, जबकि सूखे कचरे को अलग-अलग रीसायकल किया जाएगा। बल्क वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अनुसार, 3,000 वर्ग फीट की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी स्थापित की गई है।

चार आर की अवधारणा पर आधारित पहल

सांसद शंकर लालवानी ने कहा, “इंदौर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने का आधार फोर आर—रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल और रीस्टोर है। यह उपलब्धि सफाई मित्रों, कर्मचारियों और अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से संभव हो पाई है। मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।”

इस प्रोजेक्ट को साकार करने में इंडिगो एयरलाइन्स ने अपने सीएसआर फंड के तहत प्लांट के निर्माण में योगदान दिया है। इसके अलावा, एयरपोर्ट अथॉरिटी, संस्था ‘आस’ और इंदौर नगर निगम ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme