बहुत से लोग कोल्ड ड्रिंक, मीठी चाय, बोतलबंद जूस और तरह-तरह की शुगर ड्रिंक रोज़ पीते हैं, लेकिन ज़्यादा शक्कर वाले ये ड्रिंक्स डायबिटीज़ और मोटापे का बड़ा कारण बन रहे हैं। कम लोग जानते हैं कि ताज़े फलों का जूस भी, भले ही हेल्दी लगे, लेकिन बिना फाइबर के होने की वजह से खून में शुगर को उतनी ही तेजी से बढ़ाता है जितना कोई भी शुगर ड्रिंक बढ़ाता । इसी वजह से “गो हाफ़ लिव फुल”, जैसा विचार सामने आया — यानी थोड़ी-सी मात्रा कम करके भी आप अपनी सेहत को बेहतर दिशा दे सकते हैं। यहाँ मेदांता हॉस्पिटल इंदौर के एंडोक्रिनोलॉजी और डायबिटी कंसल्टेंट डॉ. राहुल चऊदा ने इसी शुगर एवं मोटापे से बचने के कुछ उपाय बताए l
क्यों शुगर ड्रिंक्स, जिनमें फ्रूट जूस भी शामिल हैं, नुकसान पहुँचाते हैं.
शुगर ड्रिंक्स में मौजूद चीनी बहुत जल्दी खून में चली जाती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और फिर अचानक गिरता है। जब ऐसा बार-बार होता है, तो पैंक्रियास पर लगातार दबाव पड़ता है, क्योंकि उसे हर बार ज्यादा मात्रा में इंसुलिन बनाना पड़ता है। यही प्रक्रिया धीरे-धीरे इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा करती है और आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ाती है। इसी तरह बिना फाइबर वाले फ्रूट जूस भी शरीर में शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं। उदाहरण के लिए, एक ग्लास ऑरेंज जूस में सोडा जितनी शुगर हो सकती है, जो तुरंत एनर्जी तो देता है, लेकिन पेट नहीं भरता। ऐसी ड्रिंक्स बार-बार पीने पर भूख जल्दी लगती है, जिससे ओवरईटिंग और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
गो हाफ, लाइव फुल स्ट्रेटजी.
1. शुगर ड्रिंक्स की मात्रा आधी करें
• फ्रूट जूस को आधा करके पिएँ या उसमें थोड़ा पानी मिलाकर हल्का बनाएं।
• सोडा और मीठी चाय जैसे हाई-शुगर वाले ड्रिंक्स कम मात्रा में पिएँ।
2. बेहतर और आसान विकल्प अपनाएँ
• जूस की बजाय पूरा फल खाएँ: इसमें फाइबर होता है, जिससे शुगर एकदम तेजी से खून में नहीं जाती और पेट ज्यादा देर भर रहता है।
• इंफ्यूज़्ड वॉटर: पानी में संतरा, खीरा या पुदीना डालकर हल्का स्वाद पाएं।
• बिना चीनी की हर्बल टी: ठंडा या गर्म—दोनों तरीके से अच्छा, शुगर-फ्री विकल्प।
3. पैक्ड ड्रिंक्स के लेबल ध्यान से पढ़ें
• कई पैक्ड जूस और “नेचुरल” नाम वाले ड्रिंक्स में भी छिपी हुई शुगर होती है। सेवन से पहले लेबल जरूर देखें।
स्मार्ट तरीके से पीने के आसान उपाय
• धीरे-धीरे बदलाव करें: एक समय में एक शुगर ड्रिंक को हेल्दी विकल्प से बदलें।
• घर पर बने रिफ्रेशर पिएँ: फ्लेवर्ड वॉटर, नींबू पानी या हर्बल टी तैयार करें।
• जूस को हल्का करें: पानी मिलाएं या छोटी मात्रा में पिएँ।
• हाइड्रेटेड रहें: नियमित पानी पीने से मीठा पीने की इच्छा कम होती है।
• जूस की बजाय पूरा फल चुनें: इससे ज्यादा पोषण मिलता है और शुगर का असर धीरे होता है।
शुगर ड्रिंक्स कम करने के फायदे
1. ब्लड शुगर बेहतर रहता है
शुगर ड्रिंक्स—जिनमें फ्रूट जूस भी शामिल हैं—कम करने से ब्लड शुगर स्थिर रहता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
2. वजन नियंत्रित रखने में मदद
शुगर ड्रिंक्स में कैलोरी ज्यादा होती है लेकिन पोषण कम। इन्हें कम करने से वजन को बेहतर तरीके से संभालना आसान होता है।
3. ह्रदय की सेहत बेहतर होती है
अधिक शुगर का सेवन हृदय से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। शुगर ड्रिंक्स कम करने से ह्रदय पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।
4. दिनभर स्थिर ऊर्जा मिलती है
शुगर से होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव से बचकर शरीर को पूरे दिन लगातार और स्थिर ऊर्जा मिलती है।
स्मार्ट पिएँ, बेहतर जिएँ
“गो हाफ, लाइव फुल” का मतलब है समझदारी से संतुलन बनाना। आपको शुगर ड्रिंक्स पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है—बस उनकी मात्रा कम करें और बेहतर विकल्प चुनें। छोटे-छोटे बदलाव भी आपकी सेहत में बड़ा फर्क ला सकते हैं—खासकर ब्लड शुगर और रोज़मर्रा की ऊर्जा के लिए।
Thank you for reading this post!
