बना मध्य भारत का प्रमुख लग्ज़री डेस्टिनेशन
इंदौर। इंदौर के एसेंशिया लग्ज़री होटल ने अपने सफल चार वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर होटल प्रबंधन ने कहा कि ये चार साल सिर्फ एक व्यावसायिक यात्रा नहीं, बल्कि हज़ारों मेहमानों की यादों और भरोसे का प्रतीक हैं।
शादियों और बड़े आयोजनों का पसंदीदा ठिकाना
पिछले चार वर्षों में एसेंशिया होटल ने इंदौर में वेडिंग और इवेंट कल्चर को नई ऊंचाई दी है। होटल में एक साथ 5,000 तक मेहमानों के भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किए जा चुके हैं। इसी उत्कृष्टता के लिए होटल को “सेंट्रल इंडिया का बेस्ट लग्ज़री वेडिंग होटल” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।
समावेशी कार्यसंस्कृति की मिसाल
एसेंशिया की खासियत केवल उसकी विश्वस्तरीय सुविधाएं नहीं हैं, बल्कि यहां की समावेशी कार्यसंस्कृति भी इसे अलग बनाती है। होटल में महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के साथ-साथ दिव्यांग साथियों को भी समान अवसर दिए जाते हैं। नियमित प्रशिक्षण के ज़रिए सेवा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।
जीएम बोले — यादों का संग्रह है ये सफर
होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा, “ये चार साल हमारे लिए सिर्फ एक पड़ाव नहीं, बल्कि अनगिनत खूबसूरत यादों का सफर है। हमारी टीम की मेहनत और मेहमानों के विश्वास ने ही हमें यहां तक पहुंचाया है। आगे भी हर मेहमान के अनुभव को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।”
विस्तार की बड़ी योजनाएं
एवरिना हॉस्पिटैलिटी के अंतर्गत स्थापित एसेंशिया होटल्स एंड रिसॉर्ट्स अब तेजी से विस्तार की राह पर है। वर्तमान में ब्रांड के इंदौर, पुणे, उदयपुर, चेन्नई और सिरसी में पांच होटल संचालित हैं, जिनमें इंदौर की प्रॉपर्टी फ्लैगशिप के रूप में स्थापित है। आने वाले समय में बेंगलुरु, नागपुर, भोपाल और गोवा सहित अन्य प्रमुख शहरों में 7 से 8 नए होटल खोलने की योजना है।
ब्रांड ने अपने पोर्टफोलियो को और व्यापक बनाने के लिए एसेंशिया ग्रैंड, एसेंशिया लक्ज़री, एसेंशिया रिसॉर्ट्स एंड स्पा तथा एसेंशिया प्रीमियर जैसे अलग-अलग सेगमेंट भी विकसित किए हैं, ताकि हर वर्ग के मेहमानों को उनकी पसंद और बजट के अनुसार सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिल सके।
आगे का रोडमैप
होटल प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में वेडिंग और इवेंट सेगमेंट को और मज़बूत करने, नए फूड एंड बेवरेज अनुभव पेश करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए व्यापक पहुंच बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
एसेंशिया लग्ज़री होटल की यह चौथी वर्षगांठ उन सभी मेहमानों, कर्मचारियों और यादों का उत्सव है, जिन्होंने इस सफर को खास और यादगार बनाया।
Thank you for reading this post!
