Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:00 PM, 05/03/2026
temperature icon 33°C
clear sky
Humidity: 24 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 5%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:45 AM
Sunset: 6:31 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में किसान रैली

Posted on October 8, 2025

इंदौर और उज्जैन जिले के किसान आज हातोद से इंदौर तक एक हजार से अधिक ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाल रहे हैं। किसान इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को निरस्त करने, सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने और भूमि अधिग्रहण मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। रैली हातोद से शुरू होकर गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर चौराहा और नावदा पंथ मार्ग से होते हुए सिरपुर तालाब पहुंचेगी, जहां ट्रैक्टर पार्क किए जाएंगे। इसके बाद किसान चंदन नगर, लाबरिया भेरू और महू नाका मार्ग से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।

ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना से इंदौर की सांवेर और हातोद तहसीलों के करीब 20 गांव और उज्जैन जिले के आठ गांव प्रभावित हो रहे हैं। परियोजना के लिए 188 हेक्टेयर उपजाऊ भूमि अधिग्रहीत की जा रही है, जिससे कई किसानों की पूरी जमीन परियोजना की जद में आ गई है। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार ने बिना पर्याप्त सर्वे और आकलन के यह योजना लागू की है, जिससे किसानों की आजीविका खतरे में है।

किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा तय मुआवजा दरें बाजार मूल्य से काफी कम हैं। कांकरिया के किसान वीरेंद्र चौहान ने बताया कि जहां गाइडलाइन के अनुसार दोगुना मुआवजा देने की बात है, वहीं वास्तविक जमीन की कीमतें पांच गुना तक बढ़ चुकी हैं। किसानों ने यह भी मांग की है कि सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए, भावांतर योजना को स्थगित किया जाए और प्याज के दाम बढ़ाए जाएं। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार लगातार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है और जमीन जाने के बाद उनके पुनर्वास या वैकल्पिक भूमि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: होली पर पुलिस का कड़ा पहरा
  • इंदौर नगर निगम में विशेष टैक्स कलेक्शन कैंप आज
  • तकनीक से बदल रहा बाल मन, साहित्य की भूमिका जरूरी: डॉ. दवे
  • स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत: इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मॉनिटरिंग
  • पार्किंग की जगह चल रही थी क्लास, दो कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बेसमेंट सील

RSS MPinfo Hindi News

  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रदेश की इंटरनेशनल रेसलर सुश्री प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेश वापसी के प्रयास हुए सफल
  • खाड़ी देशों में रह रहे म.प्र. के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और भोपाल में कंट्रोल रूम स्थापित

RSS MPinfo English News

  • Founders of RSS Strengthened Spirit of Nation First and Envisioned Better Future for India: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings on World Wildlife Day
  • MP Agriculture, Food Products and Crafts Have Received 27 Prestigious GI Tag
  • CM Dr. Yadav Expresses Grief over Death of Former MLA Shri Rajkumar Singh Yadav
  • CM Dr. Yadav Expresses Grief over Death of Prof. Vaidyanath Labh

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme