अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष सौगात की घोषणा की गई है। इंदौर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) ने 8 मार्च को महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह निःशुल्क करने का निर्णय लिया है। इस दिन सभी सिटी बसों, आई बस और ई-बसों में महिलाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। महापौर और AICTSL बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को इस पहल की घोषणा की।
हर साल की तरह इस बार भी AICTSL अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है, और इसी भावना के तहत यह पहल की जा रही है।
इंदौर में बड़ी संख्या में महिलाएं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करती हैं, चाहे वे गृहिणी हों या कामकाजी महिलाएं, छात्राएं हों या उद्यमी। ऐसे में इस पहल से उन्हें एक दिन के लिए सुविधा और सम्मान मिलेगा। इस दिन महिला यात्रियों को न तो टिकट खरीदने की आवश्यकता होगी और न ही कोई पास दिखाना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि AICTSL की बसों का उपयोग कामकाजी महिलाओं और छात्राओं द्वारा बड़े पैमाने पर किया जाता है, जिससे यह सुविधा उनके लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी।
Thank you for reading this post!
