Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:25 AM, 27/01/2026
temperature icon 26°C
haze
Humidity: 57 %
Wind: 17 Km/h
Clouds: 40%
Visibility: 4 km
Sunrise: 7:07 AM
Sunset: 6:10 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

डॉक्टर्स डे पर गर्भवेदा के डॉक्टर्स को मिला खास सम्मान

Posted on July 1, 2025

इंदौर : डॉक्टर्स डे पर जहाँ देशभर में चिकित्सकों का सम्मान किया जा रहा है, वहीं एक खास धन्यवाद गर्भवेदा की विशेषज्ञ टीमको मिला है, जिन्होंने न केवल एक असंभव माने गए दंपति को मातृत्व का सुख दिलाया, बल्कि उम्मीद की लौ को फिर से जलाया। मध्यप्रदेश के दंपति की कहानी हाल ही में चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणा बन गई है। कई असफल आई.वी.एफ. (IVF) प्रयासों, क्रोमोसोमल असमानताओं, शुक्राणु की खराब गुणवत्ता और अधिक वजन जैसी कई जटिलताओं के बावजूद, इस दंपति ने बिना किसी चिकित्सकीय हस्तक्षेप के प्राकृतिक रूप से संतान को जन्म दिया, कमलेश और नीलम (बदले हुए नाम) लगभग सभी पारंपरिक उपचारों की असफलता देख चुके थे।आई.वी.एफ. के अनेक प्रयासों के बावजूद, भ्रूण विकसित नहीं हो पाता था। डॉक्टरों ने स्पष्ट रूप से कह दिया था कि बिना डोनर एग और आई.वी.एफ. के गर्भधारण असंभव है। इसके अलावा, महिला का वजन 110 किलोग्राम से अधिक था और दोनों को जटिल क्रोमोसोमल समस्याएँ थीं।

इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में किसी परिचित ने उन्हें गर्भ वेदा का सुझाव दिया, जहाँ उन्हें तीन महीने की विशिष्ट प्रजनन पंचकर्म चिकित्सा और व्यक्तिगत रूप से तैयार की गई आयुर्वेदिक औषधियाँ दी गईं। उपचार के बाद न केवल उनके शारीरिक लक्षण सुधरे, बल्कि मानसिक तनाव में भी कमी आई और शरीर गर्भधारण के लिए पूर्णतः तैयार हो गया। तीन महीने के भीतर महिला ने प्राकृतिक रूप से गर्भधारण किया। गर्भावस्था नौ महीनों तक सामान्य रही और प्रसव के समय महिला का वजन 116 किलोग्राम होने के बावजूद कोई जटिलता नहीं हुई। आज यह दंपति एक स्वस्थ शिशु के साथ एक नई शुरुआत कर रहा है।

कमलेश और नीलम (बदले हुए नाम) ने गर्भवेदा के डॉक्टर्स को भावुक होकर धन्यवाद देते हुए कहा, “हमने लगभग सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। IVF के कई प्रयास विफल हो चुके थे, डॉक्टर्स कह चुके थे कि बिना डोनर एग के गर्भधारण असंभव है। लेकिन गर्भवेदा के डॉक्टर्स ने न केवल हमें सुना, समझा, बल्कि हमें पूरी तरह से एक नया जीवन दिया। आज हम एक स्वस्थ बच्चे के माता-पिता हैं – वो भी बिना किसी आधुनिक हस्तक्षेप के, सिर्फ आयुर्वेद की ताकत से।”

गर्भवेदा की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. मोनिका चौधरी मरेठिया बताती हैं, “जब यह दंपति हमारे पास आया, तो हमने सबसे पहले उनके जीवनशैली, आहार और मानसिक स्थिति को समझा। फिर तीन महीने की प्रजनन पंचकर्म चिकित्सा दी गई, जिसमें मात्रा बस्ती, उत्तरबस्ती, नस्य, अभ्यंग, और स्वेदन जैसे नैदानिक उपचार शामिल थे। इसके साथ ही विशेष आयुर्वेदिक औषधियाँ दी गईं, जो हार्मोनल असंतुलन, शुक्राणु गुणवत्ता और डिंबग्रंथि की स्वास्थ्य पर लक्षित थीं। इस चरणबद्ध उपचार से उनके शरीर की गहराई से शुद्धि हुई, मानसिक तनाव घटा और प्रजनन तंत्र को पुनर्संतुलित किया गया। हमारा उद्देश्य केवल गर्भधारण नहीं था, बल्कि पूरे प्रणाली को प्राकृतिक रूप से तैयार करना था।”

गर्भवेदा के मेल इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ डॉ. सुनील मरेठिया बताते हैं कि, “आयुर्वेद समस्या को केवल जैविक नज़रिए से नहीं देखता। हम शरीर के ‘बीज’ (शुक्राणु और अंडाणु), ‘क्षेत्र’ (गर्भाशय), ‘अंबु’ (हार्मोनल संतुलन), और ‘काल’ (शरीर की अवस्था) — इन चार कारकों का गहराई से विश्लेषण करते हैं। इस दंपति के मामले में हमने शरीर को पुनःसंरचित करने के लिए क्रमिक पद्धति अपनाई: पहले शुद्धिकरण, फिर लक्षित औषधोपचार, और अंत में मानसिक संतुलन। नतीजा यह रहा कि जहाँ कोई उम्मीद नहीं थी, वहाँ जीवन का संचार हुआ और वह भी पूर्णतः प्राकृतिक रूप से।आज वे एक सामान्य जीवन जी रहे हैं।”

Thank you for reading this post!

1 thought on “डॉक्टर्स डे पर गर्भवेदा के डॉक्टर्स को मिला खास सम्मान”

  1. डॉ घनश्यामदीक्षित पोलायकलां says:
    July 2, 2025 at 8:00 PM

    अत्यन्त अद्भुत, अद्वितीय , विलक्षण अविश्वसनीय लेकिन सत्य दम्पत्ति को अनन्तानन्त खुशी प्रदान की डॉ मोनिका मरेठिया चौधरी और डॉ सुनील मरेठिया इस चकित करने वाली उपलब्धि देने वाले दोनों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आगे भी आप ऐसे नि:संतान दम्पत्ति के नीरस हुए जीवन रोशनी का संचार करते रहें। यही हमारा तुम दोनों को आशीर्वाद है। हमारा भी सिर गर्व से ऊंचा उठा है।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • इंडोकॉन 2026 हिप सर्जरी की जटिलताओं पर केंद्रित रहा सम्मेलन
  • इंदौर BRTS बस स्टॉप तोड़ने के लिए अलग टेंडर जारी होगा
  • इंडोकॉन 2026: हिप प्रिज़र्वेशन से आर्थराइटिस को रोकें, विशेषज्ञों की सलाह
  • 4 दिनों में 8500 चालान, बिना हेलमेट निकले तो खैर नहीं
  • इंदौर के डॉ. ए.के. द्विवेदी को बड़ी उपलब्धि

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थित में 4000 मेगावाट के पावर सप्लाई एग्रीमेंट होंगे हस्ताक्षरित
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल
  • मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के साथ किया सहभोज
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा के तट पर उज्जैन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी।

RSS MPinfo English News

  • Power Supply Agreements for 4,000 MW to be Signed in Presence of CM Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Gram Sabha in Madhi Mahidpur Gram Panchayat
  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Special Republic Day Luncheon with Students
  • Chief Minister Dr. Yadav hoisted the National Flag on banks of Shipra in Ujjain
  • MP Tableau Marks 300th Birth Anniversary of Lokmata Devi Ahilyabai Holkar

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme