Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:24 PM, 18/03/2026
temperature icon 32°C
clear sky
Humidity: 25 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 5%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:33 AM
Sunset: 6:36 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – रोजगार मेले में 300+ पदों पर भर्ती

Posted on February 3, 2025

इंदौर के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए 3 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह ‘युवा संगम’ रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र द्वारा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा।

डिप्टी डायरेक्टर (रोजगार) पी.एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में आवेदकों को न केवल करियर बनाने के अवसर मिलेंगे, बल्कि व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन प्रक्रिया की जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस मेले में टाटा मोटर्स, मोजेक वर्क स्किल, पटेल मोटर्स, श्याम मेटल, डी.टी. इंडस्ट्रीज और जस्ट डायल सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इन कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 300 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इनमें सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेली कॉलर, पैकिंग, टीम लीडर, ड्राइवर, बैक ऑफिस, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

मेले में 18 से 40 वर्ष की आयु के वे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने न्यूनतम आठवीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की हो या किसी तकनीकी योग्यता के धारक हों। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडेटा, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर
  • ‘गलियों का स्वाद’ फेस्टिवल: शेरेटन ग्रैंड पैलेस में देशभर का स्ट्रीट फूड

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समग्र मराठी समाज ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में गुढ़ी भेंटकर नववर्ष मनाना आरंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹4,525 Crore for Development works under PWD
  • Humanity and Co-existence are Hallmarks of Indian Culture: Chief Minister Dr. Yadav
  • Aviation Policy-2025 Driving Continuous Expansion of Air Services: Chief Minister Dr. Yadav
  • Favourable Environment for Industrial Growth in the State: Chief Minister Dr. Yadav
  • Local Bodies must Play Active Role in Success of Jal Ganga Samvardha Campaign : CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme