Indore । लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय अस्पतालों में उपचार के दौरान मृत्यु होने वाले मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत दी है। विभाग द्वारा मृतकों को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थल तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क शव-वाहन सेवा शुरू की गई है, जिसके लिए टोल-फ्री नंबर 155-334 जारी किया गया है।
इस नंबर पर कॉल करके परिजन कहीं से भी निःशुल्क शव-वाहन मंगवा सकते हैं। यह सुविधा सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित समस्त शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी।
इस सेवा के माध्यम से मृतक के पार्थिव शरीर को जिले की सीमा के भीतर निवास स्थल, मुक्तिधाम या कब्रिस्तान तक पूर्णतः निःशुल्क पहुंचाया जाएगा।
Thank you for reading this post!
