Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:07 AM, 13/02/2026
temperature icon 16°C
haze
Humidity: 82 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 9%
Visibility: 3 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया

Posted on February 12, 2026

हिंदूवादी संगठनों ने की नारेबाजी

इंदौर के गांधी नगर इलाके में स्थित NMIMS कॉलेज में गुरुवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम का विरोध किया। संगठन ने इस आयोजन को अश्लील बताते हुए इसे रुकवाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से कार्यक्रम बंद करवा दिया।

बजरंग दल के तन्नू शर्मा ने कहा कि 12 फरवरी को कॉलेज में “बेक सेल” नामक एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें हिंदू लड़कियों के साथ अन्य समुदाय के युवक भी शामिल थे। इसकी सूचना मिलते ही वे वहां पहुंचे और इसे भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताकर कार्यक्रम बंद कराने की मांग की।

उनके साथ बजरंग दल के अनेक युवा भी थे, जिनके हाथों में प्लास्टिक के डंडे और लाठियां दिखाई दीं। तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता फैलाई जा रही थी।

गांधीनगर थाने की पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची, कार्यक्रम को बंद करवाया और विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी कार्यक्रम रद्द करने की मांग पर अड़े रहे।

डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि हिंदूवादी संगठनों के कुछ लोग कॉलेज परिसर में पहुंचे थे, जहां तोड़फोड़ और नारेबाजी की गई। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्रदर्शनकारियों को समझाया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की कोई पूर्व सूचना पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई थी। इस संबंध में नोटिस जारी करके पूछताछ की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच कर तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब
  • इंदौर में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंटरनेशनल पैरा स्विमर श्री सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के सुपुत्र रिपुदमन के विवाह समारोह में शामिल हुए
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के नोहटा में आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर किया नमन
  • भवन निर्माण में उत्कृष्ट दृष्टिकोण के साथ दीर्घकालीन कार्य योजना अपनाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme