Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:10 AM, 01/12/2025
temperature icon 13°C
mist
Humidity: 82 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 100%
Visibility: 2 km
Sunrise: 6:50 AM
Sunset: 5:41 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन सर्वे अक्टूबर से

Posted on September 19, 2025

इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 309 किमी लंबी इस रेल लाइन का 170.56 किमी हिस्सा मध्य प्रदेश में होगा, जो धार, खरगोन और बड़वानी जिलों से होकर गुजरेगा। अक्टूबर माह से इस परियोजना का जमीनी सर्वे शुरू होगा। इसमें रेल मार्ग में आने वाले किसानों की भूमि के खसरे चिह्नित किए जाएंगे, नपती कर निशान लगाए जाएंगे और भूमि का रकबा दर्ज किया जाएगा। इंदौर जिले के महू क्षेत्र के 18 गांवों – खेड़ीमुरार, कादमपुर, खुदालपुरा, कुराड़ा खेड़ी, नांदेड, जामली, बेरछा, खेड़ी, गवली पलासिया, अहिल्यापुर, चेनपुरा, आशापुर, मालेंडी, कोदरिया, बोरखेड़ी, चौरड़िया, न्यू गुराड़िया, कैलोद और महू शहरी क्षेत्र – इस परियोजना से प्रभावित होंगे। खसरे के प्रकाशन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए भूमि स्वामियों के नामों की जांच पहले ही की जा चुकी है। रेलवे ने सर्वे का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इस परियोजना के लिए 2023 में 2 करोड़ रुपए की टोकन राशि जारी की गई थी और डीपीआर-सर्वे पूरा किया गया। 2024 के बजट में एक हजार रुपए की टोकन राशि मिलने के बाद अब 18,036 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मध्य प्रदेश में इस लाइन के लिए कुल 905 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। राज्य में 18 स्टेशन बनेंगे, जिनमें महू, कैलोद, कमदपुर, झाड़ी बरोदा, सराय तालाब, नीमगढ़, चिक्तायाबड़, ग्यासपुरखेड़ी, कोठड़ा, जरवाह, अजंदी, बघाड़ी, कुसमारी, जुलवानिया, सलीकलां, वनिहार, बवादड़ और मालवा शामिल हैं।

नई रेल लाइन बनने से इंदौर से मुंबई की दूरी 828 किमी से घटकर लगभग 640 किमी रह जाएगी, जिससे यात्रा में करीब 5 घंटे की बचत होगी। वर्तमान में यात्रियों को मुंबई जाने के लिए उज्जैन, रतलाम, थांदला, दाहोद और वडोदरा होकर यात्रा करनी पड़ती है। यह परियोजना आदिवासी अंचलों सहित लगभग 35 लाख लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और तेज आवागमन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • इंदौर मैराथन: बारहवीं बार फिटनेस की राह पर दौड़ेगा इंदौर
  • फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश 2025: ब्यूटी, ब्रेन और टैलेंट की खोज
  • कड़ाके की ठंड में रातभर सड़क पर डटे सर्राफा व्यापारी
  • इंदौर की हवा ज़हरीली AQI चढ़ा
  • सराफा में आज रात कार्रवाई

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ
  • प्रदेश में उत्तम शिक्षा एवं कौशल विकास के केन्द्र बन रहे हैं सांदीपनि विद्यालय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से की "मन की बात"
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. जगदीश चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Mohan Yadav Sets an Example of Social Harmony: Governor shri Patel
  • PM Narendra Modi Addresses Nation in ‘Mann Ki Baat’
  • Sandipani Schools emerging as hubs of quality education and skill development : CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2025 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme