Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:17 AM, 17/02/2026
temperature icon 19°C
clear sky
Humidity: 28 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:23 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!

Posted on February 16, 2026

इंदौर। मेट्रो परियोजना की रफ्तार पकड़ने के लिए बड़ा गणपति क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन निर्माण तेज हो गया है। पीलियाखाल इलाके के 16 मकानों को अगले सप्ताह जमींदोज किया जाएगा, जिससे 28 परिवारों के सामने रहने और बच्चों की पढ़ाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

मेट्रो प्रबंधन ने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन को 1.29 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। प्रशासन इन परिवारों को रंगवासा के ताप्ती परिसर (प्रधानमंत्री आवास योजना) में स्थानांतरित करने की तैयारी में जुटा है। रिकॉर्ड में 16 मकान दर्ज हैं, लेकिन संयुक्त परिवारों के कारण कुल 28 परिवार प्रभावित हैं।

अलग फ्लैटों की मांग, शिक्षा सबसे बड़ी चिंता

रहवासियों का कहना है कि सभी 28 परिवारों को अलग-अलग फ्लैट दिए जाएं, क्योंकि उनके पास राजीव गांधी आश्रय मिशन के तहत आवासीय पट्टे हैं। सबसे बड़ी चिंता बच्चों की शिक्षा की है। कई बच्चे RTE (राइट टू एजुकेशन) के तहत बड़ा गणपति और कालानी नगर के निजी स्कूलों में पढ़ते हैं।

मजदूरी और हम्माली का काम करने वाले भूमि यादव और बलराम वर्मा ने बताया कि रंगवासा उनका वर्तमान स्थान से काफी दूर है। इससे बच्चों को स्कूल लाना-ले जाना और खुद का कामकाज मुश्किल हो जाएगा।

RTE लाभ नए क्षेत्र में भी, जल्द फ्लैट आवंटन

एसडीएम निधि वर्मा ने बताया कि विस्थापन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। RTE के तहत पढ़ रहे बच्चों को रंगवासा के स्कूलों में भी यही लाभ दिलाया जाएगा। नगर निगम और मेट्रो प्रबंधन फ्लैट आवंटन शीघ्र पूरा करेंगे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता
  • ASQ 2025: इंदौर एयरपोर्ट को 4.92 अंक, देश के टॉप-3 में जगह
  • राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का शासकीय महाविद्यालय में आयोजन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने माना आभार
  • आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में केला उत्पादन तकनीक और निर्यात पर कार्यशाला सह कृषि संवाद 17 फरवरी को

RSS MPinfo English News

  • Kurwai Farmers Express Gratitude to Chief Minister Dr. Yadav
  • Target to Raise Per Capita Income to ₹22.5 Lakh in Next 25 Years: CM Dr. Yadav
  • Promote Wildlife Tourism in State: Chief Minister Dr. Yadav
  • Cyber Registration Office to Boost Paperless, Cashless Processes : CM Dr. Yadav
  • BLO to CEO—Every Role Matters in Election Commission : Former Chief Election Commissioner Shri Rawat

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme