Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:39 PM, 11/03/2026
temperature icon 36°C
clear sky
Humidity: 15 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर की शॉर्ट फिल्म को मिले चार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Posted on October 30, 2025

इंदौर – इंदौर के प्रसिद्ध मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. जयदीप सिंह चौहान और उनकी टीम द्वारा बनाई गई तीन मिनट की शॉर्ट फिल्म “द स्माइल आई वास वेटिंग फॉर” ने वैश्विक स्तर पर इंदौर को गौरवान्वित किया है। यह फिल्म लॉस एंजेलिस, म्यूनिख, मुंबई और पुणे में आयोजित चार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सम्मानित की गई है।

क्लेफ्ट लिप (कटे होंठ) और पैलेट (तालू में छेद) जैसी जन्मजात चेहरे की विकृतियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई यह फिल्म संवेदनशील और यथार्थपूर्ण प्रस्तुति का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक सर्जरी किसी बच्चे की मुस्कान, आत्मविश्वास और पूरे जीवन को बदल सकती है।

वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में उन बच्चों की भावनात्मक यात्रा साझा की गई है जिन्हें जन्म के बाद उनके जैविक माता-पिता ने त्याग दिया था। संजीवनी सेवा संगम, इंदौर संस्थान ने पिछले एक दशक में ऐसे तीन बच्चों को अपनाया और केयर सीएचएल हॉस्पिटल में स्माइल ट्रेन सेंटर के माध्यम से निःशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद इन बच्चों को स्नेहमय परिवारों ने गोद लिया, जिससे उन्हें एक नया और उज्ज्वल जीवन मिला।

फिल्म को हाल ही में चार प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया—

  • ग्रेट मैसेज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, पुणे (29 अगस्त 2025): ‘सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन शॉर्ट फिल्म’
  • 13वां इंडियन सिने फिल्म फेस्टिवल, मुंबई (21 सितंबर 2025): ‘स्पेशल फेस्टिवल मेंशन’
  • बेटर वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल, म्यूनिख (26 अक्टूबर 2025): ‘सनराइज ट्रॉफी विनर’
  • अवेयरनेस फिल्म फेस्टिवल, लॉस एंजेलिस (26 अक्टूबर 2025): ‘मेरिट ऑफ अवेयरनेस’

स्माइल ट्रेन इंडिया के पार्टनर सर्जन के रूप में डॉ. जयदीप सिंह चौहान पिछले दो दशकों से क्लेफ्ट उपचार के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उनकी टीम अब तक 10,000 से अधिक बच्चों को निःशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी प्रदान कर चुकी है। उनके अथक प्रयासों ने हजारों परिवारों को सामाजिक कलंक और पीड़ा से उबरने में सहायता दी है।

इस अवसर पर डॉ. चौहान ने कहा – “विज्ञान ऑपरेशन थियेटर में मुस्कान लौटाता है, और सिनेमा उस मुस्कान को पूरी दुनिया के साथ साझा करता है। इस फिल्म के माध्यम से हमारा संदेश है कि हर बच्चे को मुस्कुराने, सपने देखने और आत्मविश्वास से जीने का अवसर मिलना चाहिए।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme