इंदौर। माहेश्वरी समाज ने विवाह संबंधों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। समाज द्वारा एक काउंसलिंग सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जहां वैवाहिक विवादों को समय रहते सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल नए रिश्ते जोड़ना, बल्कि टूटते रिश्तों को बचाना भी है।
पिछले 37 वर्षों से माहेश्वरी विवाह प्रकोष्ठ समाज में वैवाहिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहा है। समाज के पदाधिकारियों का मानना है कि आज के समय में रिश्तों को जोड़ने से ज्यादा जरूरी उन्हें बनाए रखना है।
माहेश्वरी समाज इंदौर जिला के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण मंत्री (पप्पू) ने राजमोहल्ला स्थित भवन में आयोजित बायोडाटा सेंटर के शुभारंभ अवसर पर कहा कि समाज में बढ़ते विवाह विच्छेद के मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सेंटर में 850 से अधिक बायोडाटा उपलब्ध हैं।
अध्यक्ष कमल भुराड़िया ने जानकारी दी कि विवाह योग्य युवाओं के लिए बायोडाटा देखने हेतु अभिभावक कार्यदिवसों में शाम 4 से 8 बजे के बीच कार्यालय आ सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने बच्चे का बायोडाटा साथ लाना होगा।
संस्था के मंत्री कल्याण मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही काउंसलिंग सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जिससे वैवाहिक संबंधों में आने वाली समस्याओं का समाधान कर उन्हें टूटने से रोका जा सके।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष बसंत खटोड़, राम मूंदड़ा एवं रामकृष्ण जाखेटिया सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
* इमेज एआई से जेनरेट किया गया हैं
Thank you for reading this post!
