Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:45 AM, 19/03/2026
temperature icon 20°C
haze
Humidity: 52 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 20%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:32 AM
Sunset: 6:37 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

‘एआई’ के विषय में रविवार की शाम प्रभु अमोघ लीला का दिलचस्प व्याख्यान

Posted on September 14, 2024

इंदौर। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के बारे में कई तरह की धारणाएं, चिंताएं, भ्रम और बहस सुर्खियों में चल रही हैं। युवा जगत में विशेष रूप से इस एआई को लेकर काफी उथल-पुथल और वाद-विवाद के हालात बने हुए है। युवाओं की इन सब धारणाओं को दूर कर एआई की वास्तविकता को सामने लाने और उसके प्रति सजगता बरतने के उद्देश्य से इस्कॉन दिल्ली के विद्वान संत और मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला प्रभु रविवार को रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबाल काम्प्लेक्स पर शाम 5 बजे से ‘आनंदम 3.0’ सेमीनार में एआई के युग में प्रेम और आध्यात्मिकता जैसे दिलचस्प विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इंदौर में यह उनका पहला सार्वजनिक आयोजन है, लेकिन देश के प्रमुख वक्ताओं में उनकी गिनती होती है।

इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास, रणवीरकृष्ण प्रभु व हरि अग्रवाल ने बताया कि कालेजों के विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच अमोघलीला प्रभु का नाम जाना-पहचाना है। यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया के अन्य सभी माध्यमों पर उनको युवा वर्ग में बहुत गंभीरता से सुना जाता है। बॉस्केटबाल काम्प्लेक्स पर होने वाले इस आयोजन में इस्कॉन के रॉक बैंड द्वारा हरिनाम संकीर्तन की प्रस्तुति भी होगी। करीब साढ़े 3 घंटे चलने वाले इस आयोजन में अमोघलीला प्रभु युवाओं के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इंदौर में लगभग सभी स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी इस व्याख्यान में शामिल होने का न्यौता दिया गया है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 सहित 8 की दर्दनाक मौत
  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर

RSS MPinfo Hindi News

  • नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिले राज्यपाल श्री पटेल
  • कवि सम्मेलन हमारी समृद्ध काव्य परम्पराओं के हैंसजीव संवाहक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के ट्रेनी ऑफिसर्स
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

RSS MPinfo English News

  • New Vikram Year: A Resolve for the Roadmap of Agriculture, Water, and Development
  • PM Shri Modi Receives Governor Shri Patel on Courtesy Visit at Parliament House Office
  • Pledge to Conserve Every Drop of Rainwater: CM Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Meets Trainee Officers from National Defence College
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Sadhvi Niranjan Jyoti on Appointment as Chairperson of National Commission for Backward Classes

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme