Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:02 AM, 11/03/2026
temperature icon 28°C
haze
Humidity: 30 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

स्वास्थ्य और स्वाद का संगम बने नन्हें शेफ

Posted on July 28, 2025

इंदौर शहर में स्वास्थ्य, स्वाद और जागरूकता का अद्भुत संगम देखा, जब बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘शुगर स्मार्ट शेफ जूनियर’ प्रतियोगिता में टाइप-1 डायबिटीज़ से प्रभावित 50 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपने साहस और पाक-कौशल से सबका दिल जीत लिया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बच्चों और उनके परिवारों को हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, डायबिटीज़ मैनेजमेंट और मोटापे की रोकथाम के प्रति प्रेरित करना था।

फिनाले में बच्चों ने लाइव ‘माई ड्रीम लंच बॉक्स’ तैयार किए, जिनमें स्प्राउट चाट, चीला, व्हीट मेड केक और हेल्दी कुकीज़ जैसे बिना शक्कर वाले और पोषण से भरपूर व्यंजन शामिल थे। इन रेसिपियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि डायबिटीज़-फ्रेंडली भोजन न केवल स्वादिष्ट हो सकता है, बल्कि बच्चों की सेहत के लिए भी लाभकारी है।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी-अपनी हेल्दी रेसिपीज़ प्रस्तुत कीं। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए, जिससे उनका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा। प्रथम पुरस्कार अब्दुल रहमान को, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से रेयांश सेठ एवं मंदाना को और तृतीय पुरस्कार सृष्टि गडकरी को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में द पार्क होटल के शेफ श्री पिंटू पासवान, सीनियर शेफ ज्योति चौबे, श्रीमती स्वर्णलता अय्यर और प्रोफेसर डॉ. हेमंत जैन शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान केयर सीएचएल हॉस्पिटल द्वारा एक फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग और चेकअप कैंप भी लगाया गया, जिसमें उपस्थित लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, शुगर लेवल, बीएमआई और आंखों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, सीपीआर (हृदयाघात व आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक सहायता) पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना सिखाया गया।

इस आयोजन के आयोजक और सीनियर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का, जो ओबेसिटी टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं, ने कहा, “हमारे लिए यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक मुहिम है। अगर बच्चों को बचपन से ही हेल्दी डाइट, शुगर नियंत्रण और सक्रिय जीवनशैली की आदतें सिखा दी जाएं, तो न केवल डायबिटीज़ बल्कि मोटापा और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है। इन बच्चों का आत्मविश्वास हमें सिखाता है कि बीमारी उनकी पहचान नहीं, बल्कि उनका जज़्बा और जागरूकता ही उनकी असली पहचान है। ‘शुगर स्मार्ट शेफ जूनियर’ ने यह साबित किया कि सही दिशा और जानकारी के साथ सेहत और स्वाद साथ-साथ चल सकते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान केयर सीएचएल हॉस्पिटल के सीओओ श्री मनीष गुप्ता ने कहा, “एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव शंकर शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमितेश सतसंगी का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मधुमेह के किडनी, हृदय और नेत्रों पर प्रभाव को विस्तार से समझाया और इन समस्याओं की शुरुआती पहचान के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे लिए भी प्रेरणादायक रहा। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।”

इस आयोजन ने न केवल बच्चों और उनके अभिभावकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और आपातकालीन स्वास्थ्य ज्ञान की महत्ता का संदेश दिया, बल्कि एक स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाने की प्रेरणा भी दी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme