Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:19 PM, 10/03/2026
temperature icon 31°C
clear sky
Humidity: 19 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

सराफा चौपाटी को लेकर महापौर के साथ बैठक

Posted on September 1, 2025

शहर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने आज इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के साथ बैठक की। इस बैठक में एक 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें खुद महापौर भी शामिल हैं। यह समिति अगले 5 से 7 दिनों में चौपाटी से संबंधित सभी मुद्दों पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि श्राद्ध पक्ष के बाद सराफा चौपाटी पर पारंपरिक दुकानें दोबारा लगेंगी, जिससे चौपाटी अपने नए स्वरूप में नजर आएगी। व्यापारियों ने चौपाटी को उसके मूल स्वरूप और धरोहर के साथ संरक्षित करने की मांग की, जिस पर निगम प्रशासन ने सहमति जताई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझावों पर सहमति बनी है। इनमें मुख्य रूप से चौपाटी को रात 10 बजे के बाद ही लगाने, फायर सेफ्टी की व्यवस्था करने और गैस सिलेंडर का उपयोग न करने की बात शामिल है। इसके अलावा, चौपाटी से चाइनीज फूड की दुकानों को हटाने पर भी सहमति बनी है।

हुकुम सोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि बाजार रात 10 बजे तक खुला रहेगा, ताकि ग्राहकों को भी सुविधा हो। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा तय किए गए नियमों का पालन सभी को करना होगा और चौपाटी के व्यापारियों को रात 10 बजे से पहले प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme