Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:36 AM, 19/03/2026
temperature icon 23°C
scattered clouds
Humidity: 49 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 36%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:32 AM
Sunset: 6:37 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Modern robotic joint surgery done at Care CHL Hospital

केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हुई जोड़ों की आधुनिक रोबोटिक सर्जरी

Posted on November 22, 2024

इंदौर: चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर ने आधुनिक रोबोटिक सर्जरी का सफल प्रदर्शन किया। इस अवसर पर, अस्पताल के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट और आर्थोस्कोपी विशेषज्ञ, डॉ. विनय तंतुवाय ने अपनी कुशलता का परिचय दिया। कार्यक्रम की खासियत यह रही कि ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात रोबोटिक सर्जन डॉ. जोनाथन यंग भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विशेषज्ञता साझा की।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल ने सर्जरी के साथ-साथ डॉक्टरों के लिए एक विशेष वर्कशॉप का भी आयोजन किया। इसमें युवा डॉक्टरों और सर्जनों को डॉ. जोनाथन से उन्नत रोबोटिक सर्जरी की तकनीकों का प्रशिक्षण और उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर पाने का अवसर मिला।

ऑस्ट्रेलिया के लिंगार्ड प्राइवेट हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जोनाथन यंग ने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हुई कि भारत में भी रोबोटिक सर्जरी के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हैं। यह तकनीक मरीजों और डॉक्टरों दोनों के लिए लाभकारी है। आज केयर सीएचएल की टीम के साथ काम करके यह अनुभव हुआ कि यहां की सुविधाएं और प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरते हैं।”

डॉ. विनय तंतुवाय, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड आर्थोस्कोपी सर्जन, ने कहा, “हम अपने मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केयर सीएचएल का अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल टीम हमें विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है। रोबोटिक सर्जरी के जरिए हम अधिक सटीक, दर्द रहित, और तेजी से ठीक होने वाली प्रक्रियाएं उपलब्ध करा रहे हैं।”

रोबोटिक सर्जरी की विशेषताएं:

डॉ. विनय ने बताया, “रोबोटिक तकनीक की बदौलत मरीज की शारीरिक संरचना के अनुरूप घुटने का रिप्लेसमेंट किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में छोटे चीरे के जरिए सर्जरी की जाती है, जिससे आसपास के टिशू को कम से कम नुकसान होता है। यह न केवल मरीज के घाव को तेजी से भरने में मदद करता है, बल्कि प्रक्रिया के बाद निशान भी लगभग न के बराबर रहते हैं।”

यह तकनीक सर्जन को सटीक कट लगाने में सहायता करती है, जिससे स्वस्थ हड्डियों, लिगामेंट्स और टिशू को सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही, यह मरीज की जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज्ड नी (विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए घुटने) प्रदान करती है, जो बेहतर फिटिंग और कार्यक्षमता सुनिश्चित करती है।

केयर सीएचएल हॉस्पिटल इस सफलता के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है, जिससे मरीजों को उन्नत और सुरक्षित उपचार के लाभ मिल रहे हैं।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 सहित 8 की दर्दनाक मौत
  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर

RSS MPinfo Hindi News

  • नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिले राज्यपाल श्री पटेल
  • कवि सम्मेलन हमारी समृद्ध काव्य परम्पराओं के हैंसजीव संवाहक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के ट्रेनी ऑफिसर्स
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

RSS MPinfo English News

  • New Vikram Year: A Resolve for the Roadmap of Agriculture, Water, and Development
  • PM Shri Modi Receives Governor Shri Patel on Courtesy Visit at Parliament House Office
  • Pledge to Conserve Every Drop of Rainwater: CM Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Meets Trainee Officers from National Defence College
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Sadhvi Niranjan Jyoti on Appointment as Chairperson of National Commission for Backward Classes

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme