Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:33 PM, 11/03/2026
temperature icon 36°C
clear sky
Humidity: 16 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में दिसंबर में होगी राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल प्रतियोगिता

Posted on October 30, 2025

इंदौर: भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल पिकलबॉल को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ ने घोषणा की है कि इस वर्ष की राष्ट्रीय रैंकिंग पिकलबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर माह में इंदौर में किया जाएगा। प्रतियोगिता की सटीक तिथियाँ और स्थल शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद रमेश प्रभू, मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी तथा सचिव डॉ. बलवंत सालुंके उपस्थित रहे।

अरविंद रमेश प्रभू ने कहा, “भारत में पिकलबॉल अब मनोरंजन से बढ़कर एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल बन चुका है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में यह खेल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने और आगे चलकर भारत ओलंपिक स्तर पर भी प्रतिनिधित्व करे।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अपने पिताजी रमेश प्रभू की स्मृति में वे 10 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान करेंगे।

दिसंबर 2025 में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, जूनियर और सीनियर सभी श्रेणियों के मुकाबले होंगे। पूरे देश से लगभग 400 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। विजेताओं को आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके साथ ही आयोजन के दौरान विशेष प्रशिक्षण सत्र, प्रदर्शन मैच और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे, जिससे यह आयोजन एक खेल उत्सव का रूप लेगा।

मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी ने कहा, “इंदौर शहर पहले से क्रिकेट, तैराकी, टेबल टेनिस और जिम्नास्टिक में पहचान बना चुका है। अब पिकलबॉल इसकी नई पहचान बनने जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश को देश के प्रमुख पिकलबॉल केंद्रों में शामिल किया जाए। इंदौर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित होना हमारे लिए गर्व की बात है।”

उन्होंने बताया कि इंदौर, धार, रतलाम, खरगोन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में राज्य स्तरीय चयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश पिकलबॉल संघ के सचिव डॉ. बलवंत सालुंके ने कहा, “प्रतियोगिता की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। संभावित स्थलों का निरीक्षण जारी है और खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविरों की योजना बनाई जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि प्रतिभागियों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही हम प्रदेश के स्कूलों, महाविद्यालयों और स्थानीय क्लबों को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि पिकलबॉल को हर जिले और हर वर्ग तक पहुँचाया जा सके। इंदौर को यह आयोजन सौंपना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शहर सदैव खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है। यहाँ की युवा ऊर्जा और खेल संस्कृति इस आयोजन को निश्चित रूप से यादगार बनाएगी।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme