Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:59 AM, 19/09/2025
temperature icon 22°C
overcast clouds
Humidity: 84 %
Wind: 8 Km/h
Clouds: 99%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:14 AM
Sunset: 6:26 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाइल एप्लिकेशन से लोगों को मिल रहा अद्भुत लाभ

Posted on August 8, 2024

इंदौर। पिछले कुछ वर्षों में लोगों की रुचि योग एवं ध्यान की तरफ तेजी से बढ़ी है | महामारी के बाद प्रणव ध्यान की ओर भी लोग आकर्षित हुए हैं, इससे नवजीवन का संचार होता है, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों को जीवनशैली जनित व्याधियों जैसे तनाव, दुश्चिंता, अवसाद, अपच, मधुमेह, अनिंद्रा, थकान से मूक्त रहते हुए ध्यान कैसे किया जाए इसका उत्तर नहीं मिला है। विज्ञान के इस युग में पूरी दुनिया मोबाईल में सिमट गई है। ऐसा ही एक मोबाईल एप्लिकेशन मंत्रयोग मेडिटेशन वर्तमान में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, यह एकमात्र मोबाईल एप्लिकेशन है जिसमें आपको सरल, त्वरित और प्रभावी तरीके से सनातन वैदिक मंत्रों से लाभ प्राप्त होंगे।

मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाईल एप्लिकेशन के बारे में वैदिक स्कॉलर मंत्रयोग आचार्य पं. विजय रावल ने कहा मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाईल एप्लिकेशन इस तरह का पहला और एकमात्र मोबाईल एप्लिकेशन है जिसने प्राचीन सनातन वैदिक ऋषि मुनियों की ध्यान तकनीकों के रहस्य से पर्दा उठाया है, मंत्र योग मेडिटेशन वैदिक स्वर विज्ञान और मांडूक्य उपनिषद के अनुसार ओम जप करने का सही तरीका बताता है। विभिन्न शोधों पर आधारित यह मोबाईल एप्लिकेशन वैदिक विज्ञान की स्वर ध्वनियों और प्रशिक्षित वैदिक मंत्रों के उच्चारण की विशेष ध्वनियों के साथ आता है जिससे केवल वैदिक मंत्रों के श्रवण से ही अदभूत लाभ मिलता है।

साथ ही व्यक्तिगत रुप से जन्मकुंडली के ज्योतिषीय प्रश्नों के क्रम और मेल को समझने के लिए यह मोबाईल एप्लीकेशन अत्याध्ननिक ए.आई. टेक्नोलॉजी पर आधारित है। मंत्रयोग मेडिटेशन मोबाईल एप्लिकेशन के साथ आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते है। स्वयं के लिए प्राथमिकता आधारित अनुकुलित, व्यक्तिगत, कस्टमाईज्ड एप्लिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।

आगे पं. रावल कहते हैं विज्ञान और आर्थिक चिंतन के वर्तमान समय में सभी पर परफार्मेंस से प्रेशर और वर्कलोड काफी बढ़ गया है, रिजल्ट ओरिएंटेड काम होना समय पर काम पूरा करने का दबाव, आज बढ़ते मानसिक तनाव का प्रमुख कारण है जिसके चलते मानसिक तनाव की निरंतरता से जीवन में मेंटल स्ट्रेस, एंक्माईटी, डिप्रेशन, तनाव, अनिद्रा, ब्लड प्रेशर और डायबीटिज जैसी समस्या सामान्य हो गई हैं।

योग का सबसे आसान रुप मंत्रयोग माना जाता है, जो वैदिक विज्ञान, स्वर घ्वनियों की आवृत्तियों और वैदिक मंत्रों के कंपन पर आधारित होता है एवं तनाव से तुरंत मुक्ति दिलाता है।

मंत्रयोग मेडिटेशन एप आपके ध्यान को केंद्रित करता है और जीवन में शांति संतुलन बनाने में मदद करता है। तनाव, चिंता और भावनाओं को संतुलित करने में भी मदद करता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और अच्छी नींद आती है। इसके अलावा रोजाना आप इस एप से मेडिटेशन की प्रक्रिया को रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

जो आध्यात्मिकता में बहुत गहराई तक पहुंचना चाहते हैं उनके लिए यह एप काफी बेहतर विकल्प है, मंत्रयोग में ओम की ध्वनि सुनाई देती है, जिसमें 33 % अ, 33 % उ और 33 % म का उच्चारण है, साधकों को इसे सुनने के अलावा एप में दिए वैदिक मंत्रों के श्रवण के साथ दोहराने की भी सलाह दी जाती है, जिससे बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सके |

मंत्रयोग मेडिटेशन के माध्यम से 24 दिन की कोई भी वर्कशाप ली जा सकती है, जिसमें वैदिक मंत्रों का श्रवण और साथ ही ओम के उच्चारण के माध्यम से लाभ पाया जा सकता है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • रणजीत लोक परियोजना शुरू
  • मालवा में 20 हजार करोड़ का निवेश
  • बारिश में नाले में बहे 8 साल के बच्चे की मौत
  • इंदौर एयरपोर्ट पर आज ‘यात्री सेवा दिवस’ का आयोजन
  • इंदौर में 6वां कार्डियो प्रीवेंट नेशनल कॉन्फ्रेंस

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में 162 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल की परिस्थितियों पर एक आदर्श फिल्म है "चलो जीते हैं" : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कटनी प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाला है प्रमुख जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सेवा पर्व को सार्थक बनाने सामाजिक संस्थाएँ आगे आयें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • स्वदेशी अपना कर मध्यप्रदेश को समृद्ध और देश को आत्मनिर्भर बनाकर बने देशभक्त : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Chalo Jeete Hain’ Depicts Childhood of PM Shri Narendra Modi : CM Dr. Yadav
  • Katni – A Leading District Contributing to Indias Economy : CM Dr. Yadav
  • With strong determination and concerted efforts, Madhya Pradesh will become a leader in health standards: Chief Minister Dr. Yadav
  • Social Organizations Encouraged to Participate in Seva Parv: CM Dr. Yadav
  • Farmers’ Prosperity and Health are the Government’s Top Priority : CM Dr. Yadav
  • Adopt ‘Swadeshi’ to Make MP Prosperous and the Nation Self-Reliant : CM Dr. Yadav
  • ‘Swadeshi’ was the Driving Force of Raja Shankar Shah and Kunwar Raghunath Shah’s Struggle against the British: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav expresses grief over Sidhi road accident
  • Water Supply Project Work Progressing Rapidly in Ghuwara and Badagaon
  • MP-CERT Launches ‘Cyber Bharat-Setu’ Exercise in Bhopal

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2025 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme