Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:20 PM, 18/03/2026
temperature icon 33°C
clear sky
Humidity: 21 %
Wind: 19 Km/h
Clouds: 1%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:33 AM
Sunset: 6:36 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

गंभीर बीमारियों के इलाज में भी कारगर है फिजियोथेरेपी

Posted on September 7, 2024

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 8 सितंबर को

इंदौर : फिजियोथेरेपी का उपयोग न केवल सर्जरी से बचाव के लिए किया जा रहा है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों के इलाज में भी सहायक है। यह थेरेपी शरीर की कार्यक्षमता में सुधार करती है और दर्द को कम कर मरीज के जीवन स्तर को बेहतर बनाती है। सर्जरी से बचाव के लिए फिजियोथेरेपी आज एक प्रमुख विकल्प बन गई है। बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ ले रहे हैं। विश्व भर में फिजियोथैरेपी दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता हैं। इस वर्ष की थीम ‘कमर दर्द (एलबीपी) और इसके प्रबंधन एवं रोकथाम में फिजियोथेरेपी की भूमिका’ है।

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर लक्ष्य फिजियोथैरेपी की डॉ मयूरी ठाकुर ने बताया

फिजियोथैरेपी एक ऐसा उपचार है जो न केवल जटिल बीमारियों का इलाज करता है बल्कि बिना किसी दुष्प्रभाव के हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। “जन्मजात दिव्यांगों के लिए फिजियोथैरेपी वरदान है।” यह वाक्य फिजियोथैरेपी के महत्व को बखूबी बयान करता है। कोरोना महामारी के बाद बढ़ते मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी फिजियोथैरेपी ने अहम भूमिका निभाई है। आधुनिक मशीनों, व्यायाम और विशेष तकनीकों के माध्यम से भौतिक चिकित्सक दर्द को कम करने और गतिशीलता को बढ़ाने में सहायता करते हैं।

आगे उन्होंने बताया कि – फिजियोथैरेपी का दायरा बहुत व्यापक है। पीठ दर्द, जोड़ों का दर्द, खेल से लगने वाली चोटें, लकवा, बच्चों में संतुलन की समस्या, और सर्जरी के बाद की देखभाल – इन सभी स्थितियों में फिजियोथैरेपी लाभदायक सिद्ध हुई है। नियमित फिजियोथैरेपी से हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। फिजियोथैरेपी का महत्व खेलों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी बढ़ रहा है। आईसीयू में भी मरीजों को फिजियोथैरेपी दी जाती है। विश्व फिजियोथैरेपी का लक्ष्य है कि फिजियोथैरेपी को स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने के लिए विश्व स्तर पर मान्यता मिले।

जो नहीं आ सकते अस्पताल, उन्हें घर पहुंच सेवा से मिल रहा लाभ – डा. संदीप श्रीवास्तव मेडिकल डायरेक्टर मेदांता अस्पताल

फिजियोथेरेपी की होम केयर सुविधा  द्वारा इंदौर के मेदांता अस्पताल ने फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है। वे अपने होम केयर प्रोग्राम के अंतर्गत घर पर ही फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य उन मरीजों को सुविधा देना है जो अस्पताल तक नहीं आ सकते, या जिन्हें घर पर ही इलाज की जरूरत होती है। मेदांता के प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट घर पर जाकर मरीजों का इलाज करते हैं और उन्हें सही दिशा-निर्देश देते हैं। जिससे बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को काफी राहत मिल रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, चाहे वह घर पर हों या अस्पताल में। हमारी होम केयर फिजियोथेरेपी सुविधा से मरीजों को उनके घर के आराम में रहकर ही बेहतरीन इलाज मिल रहा है।

सर्जरी से बचाव के लिए फिजियोथेरेपी आज एक प्रमुख विकल्प बन गई है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। मांसपेशियों में खिंचाव, गठिया, हड्डियों की कमजोरी, और खेल से संबंधित चोटों जैसी स्थितियों में फिजियोथेरेपी के माध्यम से शरीर को स्वाभाविक रूप से ठीक होने का अवसर मिलता है। जैसे घुटने या रीढ़ की सर्जरी की बजाय, फिजियोथेरेपी के नियमित सत्र कई बार शरीर को सही स्थिति में लाकर प्राकृतिक उपचार कर सकते हैं। यह न केवल खर्च को कम करता है बल्कि सर्जरी से जुड़े जोखिमों को भी कम करता है।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • कांग्रेस का निगम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
  • रॉयल एंड रस्टिक फेस्टिवल: द पार्क इंदौर लाया एक थाली में भारत का स्वाद
  • डॉ. टीना अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान
  • इंदौर में बढ़ रहे तलाक के केस, खुलेंगे 100 प्री-मैरिटल काउंसलिंग सेंटर
  • ‘गलियों का स्वाद’ फेस्टिवल: शेरेटन ग्रैंड पैलेस में देशभर का स्ट्रीट फूड

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समग्र मराठी समाज ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में गुढ़ी भेंटकर नववर्ष मनाना आरंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹4,525 Crore for Development works under PWD
  • Humanity and Co-existence are Hallmarks of Indian Culture: Chief Minister Dr. Yadav
  • Aviation Policy-2025 Driving Continuous Expansion of Air Services: Chief Minister Dr. Yadav
  • Favourable Environment for Industrial Growth in the State: Chief Minister Dr. Yadav
  • Local Bodies must Play Active Role in Success of Jal Ganga Samvardha Campaign : CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme