Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:51 PM, 27/01/2026
temperature icon 27°C
haze
Humidity: 50 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 40%
Visibility: 4 km
Sunrise: 7:07 AM
Sunset: 6:10 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता का संकल्प: चौथे साल भी स्वाहा का कमाल

Posted on July 5, 2025

‘बोल बम’ के साथ अब गूंज रहा है संकल्प – “यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त रखेंगे हम”, स्वाहा का मिशन बना आस्था और पर्यावरण का संगम

 

इंदौर। श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। श्रद्धा और आस्था में अब स्वच्छता भी जुड़ गया है। अब श्रद्धालु एक नया मंत्र गुनगुना रहे हैं। बोल बम, पर्यावरण को कचरा मुक्त रखेंगे हम। इस पवित्र यात्रा में पर्यावरण और स्वच्छता को जोड़ा है इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा ने।  जीरो लैंड फिल  (कचरा मुक्त ) यात्रा की सोच को हकीकत में बदल रहा है स्वाहा। स्वाहा पिछले चार वर्षों से अमरनाथ यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त बना रहा है। जम्मू कश्मीर के डायरेक्टरेट ऑफ़ रूरल सैनिटेशन द्वारा यह कार्य स्वाहा को सौंपा गया है ! इस बार यात्रा मार्ग में करीब 550 टन कचरा निकलने का अनुमान है।

आरडीडी और पंचायती राज के सेक्रेटरी आईएएस श्री एजाज असद और डायरेक्टरेट ऑफ़ रूरल सनिटेशन की  डीजी श्रीमती अनू मल्होत्रा ने बताया कि पिछली  कई यात्राओं से यात्री  बड़ी संख्या में पहाड़ियों पर टनों से कचरा छोड़ते आ रहे थे। पिछले चार साल में इस तस्वीर को बदला है। अब यात्रा के बाद पूरा अमरनाथ यात्रा मार्ग कचरा मुक्त दिखता है।  इंदौर के स्टॉर्टअप स्वाहा  टीम ने इस काम को किया है।  अब यात्रा मार्ग की पहाड़ियां और नदिया प्लास्टिक और गंदगी के मुक्त है।

स्वाहा के सह संस्थापक समीर शर्मा ने बताया –  ये लगातार चौथा वर्ष है जब पहाड़ों और घाटियों की सफाई के लिए जम्मू और कश्मीर के युवाओं  साथ मिलकर इस मिशन को सफल बनाने के संकल्प पर स्वाहा  जुटा हुआ है। इस अभियान का लक्ष्य  है शून्य अपशिष्ट  यात्रा।  यानि यात्रा के बाद कोई अपशिष्ट बचा न दिखे।  स्वाहा के संस्थापकों में दो आईआईटीयन है ज्वलंत शाह और रोहित अग्रवाल। रोहित ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती लंगरों से निकलने वाले  फ़ूड वेस्ट की थी। लंगर वाले अपने यहाँ निकला जूठन और दूसरे कचरे को या तो पहाड़ी में डाल देते थे या नदी में प्रवाहित कर देते थे। इससे निपटने के लिए लंगरों को स्वाहा कि टीम प्रशिक्षण दे रही है कि कचरे को सेग्रीगेट करें ताकि उसकी खाद बनाई जा सके। स्वाहा मिक्स कचरे का कलेक्शन नहीं करेगी। इससे सोर्स से ही गीला और सूखा कचरा अलग किया जा रहा है।

ज्वलंत शाह ने बताया कि आने वाले यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा में निःशुल्क कपड़ों के थैलों को बेस कैंप से गुफा तक बांटा जा रहा है। इससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम रहे।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • इंडोकॉन 2026 हिप सर्जरी की जटिलताओं पर केंद्रित रहा सम्मेलन
  • इंदौर BRTS बस स्टॉप तोड़ने के लिए अलग टेंडर जारी होगा
  • इंडोकॉन 2026: हिप प्रिज़र्वेशन से आर्थराइटिस को रोकें, विशेषज्ञों की सलाह
  • 4 दिनों में 8500 चालान, बिना हेलमेट निकले तो खैर नहीं
  • इंदौर के डॉ. ए.के. द्विवेदी को बड़ी उपलब्धि

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थित में 4000 मेगावाट के पावर सप्लाई एग्रीमेंट होंगे हस्ताक्षरित
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल
  • मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के साथ किया सहभोज
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा के तट पर उज्जैन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी दी।

RSS MPinfo English News

  • Power Supply Agreements for 4,000 MW to be Signed in Presence of CM Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Gram Sabha in Madhi Mahidpur Gram Panchayat
  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Special Republic Day Luncheon with Students
  • Chief Minister Dr. Yadav hoisted the National Flag on banks of Shipra in Ujjain
  • MP Tableau Marks 300th Birth Anniversary of Lokmata Devi Ahilyabai Holkar

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme