संयोगितागंज पुलिस ने दर्ज किया मामला
इंदौर। इंदौर शहर के संयोगितागंज इलाके से एक बड़े साइबर निवेश घोटाले का मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने मशहूर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म 5paisa.com की नकली ऐप बनाकर एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को 17 लाख रुपये का चूना लगा दिया।
क्या है पूरा मामला?
संयोगितागंज थाना क्षेत्र निवासी केनरा बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी पूनमचंद महाजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार गौरव और शालिनी नामक दो संदिग्धों ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए संपर्क किया और 5paisa.com की फर्जी ऐप पर निवेश करने के लिए उकसाया। इस दौरान उन्हें मोटे मुनाफे का लालच दिया गया।
शुरुआती दौर में पीड़ित को ऐप पर अच्छा रिटर्न दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ता गया। इसके बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर लगातार अलग-अलग निवेश योजनाओं का झांसा देकर बड़ी रकम जमा करवा ली। जब बुजुर्ग ने अपनी राशि वापस निकालने की कोशिश की, तो रकम निकालना संभव नहीं हो सका और तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
Thank you for reading this post!
