Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:08 AM, 11/03/2026
temperature icon 21°C
haze
Humidity: 46 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:39 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

रायन इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस फिएस्टा और कार्निवल का आयोजन

Posted on December 26, 2025

इंदौर: रायन इंटरनेशनल स्कूल ने पड़ोस गतिविधि के अंतर्गत भव्य क्रिसमस फिएस्टा एवं कार्निवल का आयोजन कर उल्लास, सौहार्द और सामुदायिक सहभागिता के साथ क्रिसमस की भावना को जीवंत किया। रचनात्मकता, संवेदनशीलता और उत्सव के सुंदर संगम वाले इस कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी अपनत्व और खुशियों का माहौल बनाया।

क्रिसमस फिएस्टा की शुरुआत कक्षाओं में आयोजित विविध गतिविधियों से हुई, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक क्रिसमस ट्री और आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। इससे कक्षाएं पर्व की रोशनी और उमंग से सजी नजर आईं। आयोजन को सार्थक आयाम देते हुए कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया, जिसके माध्यम से हरियाली, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।

कार्निवल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जहां चारों ओर ऊर्जा, जीवंतता और हर्षोल्लास दिखाई दिया। संगीत बैंड की प्रस्तुति ने पूरे परिसर को संगीतमय बना दिया, वहीं रायनाइट्स एवं पड़ोस के निवासियों द्वारा लगाए गए रंग-बिरंगे स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजन और रचनात्मक प्रस्तुतियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया, जिससे यह कार्यक्रम सभी के लिए यादगार बन गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सपना रामावत के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सेक्शन हेड्स श्रीमती यामिनी गोखले एवं श्रीमती हर्षा रमानी के समर्पित सहयोग, नेतृत्व और दूरदृष्टि से आयोजन सुचारू एवं अत्यंत सफल रहा।

क्रिसमस फिएस्टा और कार्निवल ने रायन की उस मूल भावना को साकार किया, जहां उत्सव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मूल्यों, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाए जाते हैं। यह आयोजन मधुर स्मृतियों के साथ एक हरित और सुखद भविष्य का प्रेरक संदेश छोड़ गया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • आईटीआई छिंदवाड़ा में सुजुकी मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन
  • कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह और सागर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है केंद्रीय कैबिनेट द्वारा प्रदत्त स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव, महान शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के सपनों को कर रहे हैं साकार : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

RSS MPinfo English News

  • Cabinet Approves ₹33,240 Crore for Welfare Schemes and other Initiatives
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Events in Damoh and Sagar
  • Union Cabinet Approval Significant from Simhastha Perspective
  • Prime Minister Shri Modi Receives Gratitude from Chief Minister Dr. Yadav
  • Rani Durgavati Sanctuary (Nauradehi) to Become Third Home for Cheetahs: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme