Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:50 AM, 25/01/2026
temperature icon 15°C
mist
Humidity: 88 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 40%
Visibility: 2 km
Sunrise: 7:08 AM
Sunset: 6:09 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

संस्कृत सीखने से उच्चारण शुद्ध और प्रभावी होता है: सूर्यकांत नागर

Posted on August 29, 2024

बाल निकेतन संघ में धूमधाम से मना संस्कृत दिवस

इंदौर ।  बाल निकेतन संघ विद्यालय परिसर में हाल ही में गए संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत में श्लोक, गुरू स्त्रोत, गीत, वेद पाठ ज्योर्तिलिंग, राम स्तुति,राष्ट्र गीत, नाटक, नृत्य नाटिका, राष्ट्रीय चिन्ह पर विद्यार्थियों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में लेखक एवंम. प्र. हिंदी साहित्य समिति इंदौर के उपसभापति, सूर्यकांत नागर जी, कर्मचारी राज्य बीमा निगम से सेवानिवृत एवं लेखक अरविंद रामचंद्र जवलेकर जी, बाल निकेतन संघ की सचिव डॉ श्रीमती नीलिमा अदमणे, विद्यालय प्राचार्य श्री संदीप धाकड़ मौजूद रहे।

इस अवसर पर बाल निकेतन संघ की सचिव डॉ. नीलिमा अदमणे ने कहा

“संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं का मूल है, हमारी संस्कृति की जड़ें भी वहीं से निकलती है। संस्कृत सबसे बड़े शब्दकोश वाली भाषा है। हम गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम ऐसी माटी से आते हैं जहाँ से यह देवभाषा निकली।”

Sanskrit Day celebrated at Bal Niketan Sangh

इस अवसर पर संस्कृत का महत्त्व समझाते हुए लेखक एवं म. प्र. हिंदी साहित्य समिति इंदौर के उपसभापति, सूर्यकांत नागर जी ने कह-

“संस्कृत सीखे बिना हम अपने उस साहित्य को नहीं जान सकते, जो ऋषि मुनि और तपस्वी धरोहर के रूप में छोड़ गए हैं। इस भाषा को बोलने, सीखने से उच्चारण शुद्ध और प्रभावी होता है। हमें अपनी भाषा और अपनी संस्कृति पर अधिक जोर देना चाहिए, और बच्चों को बचपन से ही संस्कृत का अध्ययन शुरू करना चाहिए।”

कर्मचारी राज्य बीमा निगम से सेवानिवृत एवं लेखक अरविंद रामचंद्र जवलेकर जी ने अपने उद्बोधन में कह-

“मैं बाल निकेतन संघ को बहुत बधाई देना चाहता हु की उन्होंने संस्कृत को बढावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया। आज कल संस्कृत भाषा को एक वैकल्पिक भाषा का दर्जा दे दिया गया है जबकि संस्कृत दूसरी भाषाओं की जननी मानी जाती है। इसकी जगह दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं ने ले ली है। बच्चो को भारत की पुरानी संस्कृति से जोड़ा जाए और जिसके लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान बहुत ज़रूरी है।”

कार्यक्रम का संचालन बाल निकेतन संघ की अध्यापिका वर्षा दुबे एवं आभार अंजलि सिंह ने माना।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Republic Day Brunch at Sheraton Grand Palace Indore
Republic Day Brunch at Sheraton Grand Palace Indore

Recent Posts

  • इंदौर BRTS बस स्टॉप तोड़ने के लिए अलग टेंडर जारी होगा
  • इंडोकॉन 2026: हिप प्रिज़र्वेशन से आर्थराइटिस को रोकें, विशेषज्ञों की सलाह
  • 4 दिनों में 8500 चालान, बिना हेलमेट निकले तो खैर नहीं
  • इंदौर के डॉ. ए.के. द्विवेदी को बड़ी उपलब्धि
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में 26 जनवरी को पैट्रियॉटिक ब्रंच का आयोजन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया भोपाल में 27 जनवरी को करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन को देंगे विकास की अनेक सौगातें
  • वृद्धजनों की सेवा और ओल्ड एज होम की स्थापना के लिए सरकार ने समाज को साथ जोड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न से सम्मानित स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की सभी बेटियों को दीं बधाई

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav to Gift Multiple Development Initiatives to Ujjain on Sunday
  • Government Engages Society for Elder Care and Establishment of Old Age Homes : CM Dr. Mohan Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute to Bharat Ratna Late Karpoori Thakur
  • Chief Minister Dr. Yadav Greets All Daughters on National Girl Child Day
  • Chief Minister Dr. Yadav Extends Greetings on Uttar Pradesh Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme