इंदौर: भारतीय स्ट्रीट फूड अपनी चटपटे स्वाद और विविधता के लिए दुनियाभर में मशहूर है, वहीं अब अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के अनोखे फ्लेवर भी शहर की फूड कल्चर में अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर, शेरेटन कोलंबो होटल के सहयोग से “द स्पिरिट ऑफ श्रीलंका” फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। यह फेस्टिवल 25 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे आयोजित किया जा रहा है, जहां मेहमानों को श्रीलंकाई स्वाद, खुशबू और पारंपरिक रेसिपीज़ से भरी एक खास पाक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
फेस्टिवल में परोसे जा रहे व्यंजनों में पोलोस अंबुला (बेबी जैक करी), किरी काजू मालुवा (काजू करी), अम्बा अनामा (मैंगो करी), अन्नासी मालुवा (पाइनएप्पल करी), आल बेदुमा (टेम्पर्ड पोटैटो), एला वलु कोट्टू (वेजिटेबल कोट्टू), परिप्पु वड़े (दाल वड़े), एला वलु रोटी (वेजिटेबल रोटी), बाटू मोजू (बैंगन मोजू) और सिंहल अचाचरु (श्रीलंकाई अचार) शामिल हैं। हर डिश न केवल स्वाद में खास है, बल्कि अपनी प्रस्तुति में भी श्रीलंका की समृद्ध सांस्कृतिक झलक पेश करती है।
शेफ पंकज राणा, एग्जीक्यूटिव सू शेफ, शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने कहा, “यह फेस्टिवल सिर्फ खाने का अनुभव नहीं, बल्कि श्रीलंका की समृद्ध पाक परंपरा से जुड़ने का एक माध्यम है। हमारा उद्देश्य मेहमानों को एक ऐसा अनुभव देना है, जहां वे हर डिश में असली स्वाद और नवीनता का संतुलन महसूस करें। शेफ लक्ष्मण के साथ मिलकर हमने यह सुनिश्चित किया है कि हर व्यंजन अपने मूल स्वाद के साथ ही परोसा जाए, ताकि यह अनुभव यादगार बन सके।”
शेफ के. ए. लक्ष्मण, सू शेफ, शेरेटन कोलंबो होटल ने कहा, “श्रीलंकाई व्यंजन केवल मसालों का मेल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। हर डिश एक कहानी कहती है, जिसे हम इस फेस्टिवल के जरिए मेहमानों तक पहुंचाना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि इंदौर के लोग प्रामाणिक श्रीलंकाई स्वाद का वास्तविक अनुभव कर सकें।”
यह फूड फेस्टिवल न केवल स्वाद का अनूठा अनुभव प्रदान करता है, बल्कि मेहमानों को एक सांस्कृतिक यात्रा पर भी ले जाता है। साथ ही, यह आयोजन इंदौर के फूड लैंडस्केप में अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हुए शहर की पाक विविधता को और समृद्ध करने का काम कर रहा है।
Thank you for reading this post!
