Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:06 AM, 20/03/2026
temperature icon 19°C
scattered clouds
Humidity: 82 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 40%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:31 AM
Sunset: 6:37 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Successful AVM Surgery at CARE CHL Hospital

केयर सीएचएल हॉस्पिटल में सफल एवीएम सर्जरी, बच्ची को मिली राहत

Posted on March 19, 2026

इंदौर: जब मस्तिष्क की रक्तवाहिनियां असामान्य तरीके से आपस में जुड़कर जाल बना लेती हैं, तो इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ब्रेन आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन (एवीएम) कहा जाता है। इस अवस्था में रक्त का प्रवाह सामान्य मार्ग से न होकर सीधे गुजरता है, जिससे तेज सिरदर्द, दौरे और गंभीर मामलों में स्थायी नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय पर सही उपचार और विशेषज्ञों की देखरेख बेहद महत्वपूर्ण होती है। एवीएम एक दुर्लभ जन्मजात वैस्कुलर समस्या है, जो दुनिया भर में लगभग हर एक लाख लोगों में से एक को प्रभावित करती है।

हाल ही में ऐसा ही एक जटिल मामला सामने आया, जिसमें 10 वर्षीय बच्ची लंबे समय से एवीएम से जूझ रही थी। उसे पहले तीन बार स्क्लेरोथेरेपी दी जा चुकी थी, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। लगातार सिरदर्द और असहनीय पीड़ा के कारण उसकी पढ़ाई, खेलकूद और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे केयर सीएचएल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में विशेषज्ञों ने एमआरआई सहित विभिन्न जांचों के माध्यम से एवीएम की सटीक स्थिति और जटिलता का आकलन किया। इसके बाद एक विस्तृत उपचार योजना बनाकर सर्जरी का निर्णय लिया गया। प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्राचीर मुकाती और वैस्कुलर सर्जन डॉ. रजत महेश्वरी ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ पिपरसनिया की सतत निगरानी से उपचार सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ।

डॉ. प्राचीर मुकाती ने बताया, “बच्चों में एवीएम एक चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है, जिसमें समय पर सटीक निदान और विशेषज्ञ सर्जरी बेहद आवश्यक है। हम प्रत्येक मरीज के लिए व्यक्तिगत और समग्र उपचार योजना तैयार करते हैं, ताकि बेहतर और स्थायी परिणाम मिल सकें। इस मामले में बच्ची की स्थिति में सुधार देखना हमारे लिए संतोषजनक है।”

डॉ. रजत महेश्वरी के अनुसार, “एवीएम की जटिल संरचना और संवेदनशील लोकेशन सर्जरी को चुनौतीपूर्ण बनाती है। ऐसे मामलों में अत्यधिक सावधानी और सटीक योजना की जरूरत होती है, ताकि आसपास के स्वस्थ ऊतकों को नुकसान न पहुंचे। उन्नत तकनीक और टीमवर्क की मदद से हम सुरक्षित तरीके से एवीएम को हटाने में सफल रहे।”

वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ पिपरसनिया ने कहा, “बच्चों के जटिल मामलों में केवल सर्जरी ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देखभाल भी जरूरी होती है। हमने हर चरण में बच्ची की स्थिति पर नजर रखी, जिससे उसकी रिकवरी सुचारु और सुरक्षित रही।”

सर्जरी के बाद बच्ची की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब उसे सिरदर्द और तकलीफ से काफी राहत मिल चुकी है और वह धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या और स्कूल जीवन में लौट रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी रिकवरी संतोषजनक बनी हुई है। परिवार ने भी बच्ची के स्वास्थ्य में आए सुधार पर खुशी जताई है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पहले इस तरह की जटिल वैस्कुलर सर्जरी की सुविधा सीमित थी, जिसके कारण मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर में यह उन्नत सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल ने अनुभवी वैस्कुलर और प्लास्टिक सर्जनों की टीम तैयार की है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक उपचार यहीं मिल रहा है। हाल ही में डॉ. रजत महेश्वरी के सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली से जुड़ने के बाद यहां सेवाएं और मजबूत हुई हैं।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Indore Helpline Numbers

CENTRALIZED HELPLINE NUMBER – 112

STD CODE INDORE – 0731

POLICE – 112 OR 100

FIRE STATION – 101

AMBULANCE – 102, 108

CHILD HELPLINE – 1098

C.M. HELPLINE – 181

We Care for You (Indore) – 0731-2522111

WOMEN HELPLINE – 1090, 1091

Mahila Thane – 0731-2499816

INDORE Police Whatsapp No. – 7049124445

Tourism Support – 0755-255 0588

HOSPITALS (INDORE)

Maharaja Yeshwant Rao Hospital – 2528301, 2527301

Bombay Hospital – 0731-4771111

Bhandari Hospital – 0731-4003333

Choithram Hospital – 0731-2362491

CARE CHL Hospital – 0731-4774444

Suyash Hospital – 0731-4064911, 0731-2567777

Lifeline Hospital – 0731-2443400

Curewell Hospital – 4068280, 2434445

Geeta Bhawan Hospital – 4003315, 2491863

Gokuldas Hospital – 0731-2519212

FIRE STATION (INDORE)

Laxmi Bai Nagar – 2416677, 2416688, 2416655

Gandhi Hall – 2431226

Moti Tabela – 2477777, 2762444

G.N.T Market – 2480963

Pithampur – 2480963

TRANSPORTATION (INDORE)

Indian Airlines Enquiry – 143

Railways Enquiry – 139

BLOOD BANK – 1910

CITY MUNICIPAL CORPORATION ( M.P ONLY ) – 0731-253 5555

EARTH QUAKE HELPLINE M.P – 1092

SNAKE PICKER – 9179137698

SENIOR CITIZEN HELPLINE – 0731-2510308

IMPORTANT WEBSITES

M.P. Government – https://mp.gov.in/

POLICE –  INDOREPOLICE.ORG

GOVERNMENT – INDORE.NIC.IN

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme