इंदौर में किन्नरों के जहर पीने की घटना के बाद पुलिस ने दूसरे गुट की किन्नर सपना गुरु को हिरासत में लिया है
पुलिस उसके साथियों राजा हाशमी, मीडिया से जुड़े अक्षय कुमायू और पंकज जैन की भी तलाश कर रही है। इन पर आरोप है कि वे लंबे समय से पीड़ित किन्नरों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
यह घटना बुधवार शाम नंदलालपुरा इलाके में हुई, जहां 24 किन्नरों ने एक साथ ज़हर पी लिया। इसके बाद उन्होंने जवाहर मार्ग और एमवाय अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
क्राइम ब्रांच के एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि किन्नर सोना मंगला गोरी और नंदगिरी महामंडलेश्वर की शिकायत पर सपना हाजी, राजा हाशमी, अक्षय कुमायू और पंकज जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों द्वारा उनके चेले लगातार मानसिक रूप से परेशान किए जा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की।
किन्नरों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सम्मेलन के लिए धरोहर राशि मांगे जाने पर सपना और राजा ने मारपीट की और धमकी दी कि दोबारा पैसे मांगे तो पुलिस में झूठी शिकायत कर देंगे। बाद में सपना और राजा खुद उनसे रुपए मांगने लगे। लगातार धमकी और दबाव से परेशान होकर चेलों ने यह कदम उठाया।
Thank you for reading this post!
