देवी अहिल्या बाई की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को इंदौर में भव्य कार्यक्रम होंगे। सुबह देवी अहिल्या की प्रतिमा पर पूजन और स्तुति गान होगा, वहीं इंद्रेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर में गांधी हॉल में आयोजित समारोह में गुणीजनों का सम्मान और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
शाम चार बजे गांधी हॉल से राजवाड़ा तक पालकी यात्रा निकलेगी। पालकी के आगे होलकर शासक राजा के वेश में कलाकार घोड़े पर सवार होंगे और शहर की भजन मंडलियां व बैंड भी शामिल होंगे। दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे।
इसी दिन दत्त माउली संस्थान द्वारा राजवाड़ा उद्यान में दो हजार से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक कर उन्हें नर्मदा में विसर्जित किया जाएगा। जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इस अवसर पर इंदौर जिले में आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित किया है, हालांकि आदेश बैंकों और कोषालयों पर लागू नहीं होगा।
Thank you for reading this post!
