Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:58 PM, 19/09/2025
temperature icon 25°C
light rain
Humidity: 84 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:14 AM
Sunset: 6:26 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर से उठी आवाज़: चिकित्सकों का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू

Posted on February 20, 2025

मध्य प्रदेश शासकीय-स्वशासी चिकित्सक महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आज से प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया गया है। इस आंदोलन में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, गृह विभाग और गैस राहत विभाग में कार्यरत 15,000 से अधिक डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।

इंदौर में एमवाय हॉस्पिटल के गेट के सामने दोपहर करीब 1 बजे डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर 45 मिनट तक विरोध प्रदर्शन किया।

आंदोलन की चरणबद्ध रूपरेखा

  • 20 और 21 फरवरी: जूनियर डॉक्टर एवं मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
  • 22 फरवरी: कार्यस्थल के बाहर आधे घंटे का टोकन प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 24 फरवरी: प्रदेशव्यापी सामूहिक उपवास रखा जाएगा और 1 घंटे कार्यस्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
  • 25 फरवरी: प्रदेशभर में प्रशासनिक असहयोग आंदोलन की शुरुआत होगी।
  • इसके अलावा, चिह्नित अस्पतालों पर अमानक दवाओं की सांकेतिक होली जलाने की भी योजना है।

एमटीए अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े और सचिव डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि आंदोलन के दौरान इमरजेंसी सेवाएं पूर्ववत चालू रहेंगी।

चिकित्सकों की प्रमुख मांगें

  1. चिकित्सकों के मूलभूत विषयों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।
  2. नीतिगत, तकनीकी एवं चिकित्सकीय मामलों के निर्धारण के लिए महासंघ के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को शामिल कर उच्च स्तरीय समिति बनाई जाए।
  3. म.प्र. मंत्रिपरिषद की 4 अक्टूबर की बैठक के निर्णयों को लागू किया जाए, जिसमें चिकित्सा शिक्षकों को सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ और मूल वेतन निर्धारण शामिल है।
  4. समयमान एवं चयन वेतनमान के आदेशों को एक माह के भीतर लागू किया जाए।
  5. चिकित्सकों के लिए स्वीकृत समयमान एवं चयन वेतनमान के आदेशों का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
  6. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक हस्तक्षेप समाप्त किया जाए और तकनीकी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया जाए।
  7. चिकित्सकों और जूनियर डॉक्टरों को कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • द पार्क इंदौर में शुरू ‘पूर्वांचल का स्वाद’ फूड फेस्टिवल
  • इंदौर के डॉ. रवि डोसी को चेस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की फेलोशिप मिली
  • इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन सर्वे अक्टूबर से
  • इंदौर के डॉ. प्रदीप सालगिया बने ISN – वेस्ट ज़ोन के नए अध्यक्ष
  • रणजीत लोक परियोजना शुरू

RSS MPinfo Hindi News

  • वनों में स्थित आस्था स्थलों को किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुनीता विलियम्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्यौंथर में विंध्य विकास संकल्प सम्मेलन एवं विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबलगढ़ एस.डी.एम. को निलंबित करने के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Extends Birthday Greetings to Sunita Williams
  • CM Dr. Yadav Orders Suspension of Sabalgarh SDM
  • Urban Roads to Accelerate Development

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2025 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme