Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:50 PM, 10/03/2026
temperature icon 29°C
clear sky
Humidity: 24 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:40 AM
Sunset: 6:33 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

World Hypertension Day 2024: बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिला सभी के लिए है साइलेंट किलर ‘हाइपरटेंशन’

Posted on May 17, 2024

इंदौर। तनाव और चिंता से भरे जीवन में कई सारी समस्याओं ने व्यक्ति को घेर लिया है। लोगों में  हाइपरटेंशन की परेशानी बहुत ही सामान्य हो गई है। यह समस्या इतनी गंभीर है कि इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हाइपरटेंशन से जुड़ा एक चिंता का विषय यह भी है कि व्यापक रूप से फैले होने के बाद भी लोगों को इसकी जानकारी बहुत कम है। बच्चों, बूढों और यहाँ तक कि गर्भवती महिलाओं में भी यह गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में लगभग 33 प्रतिशत शहरी और 25 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को हाई ब्लड प्रेशर (हाई बीपी) का जोखिम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो भारत में हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों में केवल 12 प्रतिशत लोगों का हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। हाइपरटेंशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल की हाइपरटेंशन डे की थीम ‘अपने ब्लड प्रेशर को सटीकता से मापें, इसे नियंत्रित करें, और लम्बा जीवन जिएँ’ है। जिसका उद्देश्य बीपी की जांच के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। इंदौर के डॉक्टर्स ने हाइपरटेंशन से होने वाले रोगों से सचेत किया और इस ख़ास दिन पर  लोगों से तनावमुक्त रहने की अपील की।

हाइपरटेंशन के मुख्य कारण क्या है

मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप श्रीवास्तव के अनुसार, “बड़े हुए तनाव ने हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को जन्म दिया है। ब्लड प्रेशर में अचानक बढ़ोतरी और धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ना हायपरटेंशन कहलाता है। अगर यह समस्या गंभीर हो जाए तो ह्रदय रोग, ब्रेन स्ट्रोक एवं हार्ट फेलियर जैसी स्थिति बन सकती है इसलिए इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी होना बेहद आवश्यक है। एक सामान्य व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120/ 80 होता है, यदि व्यक्ति का बीपी इससे अधिक हो जाए तो इसे हाई बीपी की श्रेणी में रखा जाता है। हाइपरटेंशन का मुख्य कारण लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें होती हैं, जिसके कारण और भी कई  बीमारियां भी हो सकती हैं। अगर हाई ब्लड प्रेशर जाने के बाद दवाइयां खानी पड़े उससे बेहतर हैं कि इस बीमारी से बचने के लिए हम एहतियात बरतें। समय पर भोजन ना लेना, लंबे समय तक स्क्रीन का प्रयोग करना और व्यायाम ना करना-इन सब आधुनिक जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इनके अलावा अनुवांशिकता, मोटापा और बढती उम्र भी कुछ कारण हैं जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनते हैं। हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी जिसमें कोई खास लक्षण नहीं दिखते इसलिए इसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह जानलेवा साबित हो सकता है इसलिए इसे साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है।”

बच्चों और युवाओं में हाइपरटेंशन

शैल्बी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल इंदौर डायरेक्टर कार्डियक साइंसेज एवं चीफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत जैन के अनुसार, “बच्चों और युवाओं में आमतौर पर हाइपरटेंशन के दो कारण होते हैं। पहला, प्राइमरी हाइपरटेंशन और दूसरा सेकेंडरी हाइपरटेंशन। टीनएजर और यंग में प्राइमरी हाइपरटेंशन सबसे अधिक कॉमन है। वैसे तो यह अनहेल्दी लाइफस्टाइल का नतीजा है। लेकिन, कई बार फैमिली हिस्ट्री के कारण भी यह प्रभावित कर सकता है। इसका सीधा असर हार्ट पर पड़ता है। हालांकि, सेकेंडरी हाइपरटेंशन बच्चों में कम पाया जाता है। यह सामान्यतौर पर किडनी प्रॉब्लम, हाइपरथायरायडिज्म, हार्मोनल इंबैलेंस, हार्ट प्रॉब्लम, बहुत ज्यादा टेंशन और दवाओं के कारण होता है। हाइपरटेंशन की शुरुआत बेहद खतरनाक होती है। यह साइलेंट होने से प्राइमरी स्टेज में इसके लक्षणों की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, फिर भी यदि बच्चों में लगातार उल्टी या मतली, सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, धड़कनें तेज चलना, दिखने में परेशानी हो तो तुरंत जांच कराएं। क्योंकि, बच्चों में इस तरह के लक्षण हाइपरटेंशन के हो सकते हैं।”

गर्भावस्था के दौरान हाइपरटेंशन

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर रावल नेचुरल बर्थिंग सेंटर इंदौर की हेड, आब्सटेट्रिशियन व गायनोलॉजिस्ट डॉ निकिता रावल ने कहा, “गर्भावस्था के दौरान कई तरह की समस्याएं होती हैं। कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के अंतिम कुछ महीनों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो जाती है, जिसे प्रेगनेंसी इनड्यूस्ड हाइपरटेंशन कहा जाता है। हाइपरटेंशन के साथ कभी कभी सूजन या पेशाब में प्रोटीन आने जैसी समस्या भी होती है जिसे प्री-एक्लेम्पसिया कहा जाता है। आमतौर पर इसके कोई लक्षण नजर नहीं आते या बहुत सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों की समय से पहचान कर ली जाए तो गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है। सिरदर्द, घबराहट, जी मिचलाना, सिर में बहुत दर्द होना, शरीर में अधिक सूजन होना प्री-एक्लेम्पसिया के लक्षण हैं। कई बार गर्भवती महिला में ब्लड प्रेशर इतना अधिक हो जाता है कि शरीर में झटके आने लगते हैं इस स्थिति को एक्लेम्पसिया कहा जाता है, यह स्थिति इतनी गंभीर है कि इसमें महिला की जान भी जा सकती है। अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होना, मल्टीपल प्रेग्नेंसी, हाई ब्लड प्रेशर का पारिवारिक इतिहास, और अधिक उम्र में गर्भधारण होना एक्लेम्पसिया के कुछ कारण हो सकते हैं, लेकिन कई बार एक स्वस्थ गर्भवती महिला भी एक्लेम्पसिया की शिकार हो सकती है। इस हाइपरटेंशन डे पर गर्भवती महिलाओं के लिए सलाह है कि वे नियम से ब्लड प्रेशर की जांच करवाएं। इसके साथ ही महिलाओं को प्रेगनेंसी प्लान  करने से पहले अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना चाहिए।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस
  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गान के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Performs Abhishek and Worship at Mamleshwar
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute to Social Reformer Savitribai Phule
  • CM Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Former Union Minister Madhavrao Scindia
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings On CISF Foundation Day

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme