Skip to content
Local Indore
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

एलजी ने प्रीमियम टीवी पोर्टफोलियो का किया विस्तार

Posted on September 4, 2026

इंदौर : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज अपने 2026 एआई टीवी लाइनअप की घोषणा की है, जिसमें अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन और मिनी एलईडी तकनीक को इसकी प्रीमियम टेलीविज़न रणनीति के केंद्र में रखा गया है। चूंकि भारतीय उपभोक्ता तेजी से ओटीटी स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन की ओर रुख कर रहे हैं, इसलिए एलजी की क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी रेंज इस लॉन्चिंग का मुख्य आकर्षण है। इसमें 292 सेमी (115-इंच) का फ्लैगशिप मॉडल शामिल है, जो एलजी द्वारा भारतीय बाज़ार में अब तक पेश की गई सबसे बड़ी मिनी एलईडी स्क्रीन है। एलजी की 2026 टीवी रेंज में चार डिस्प्ले तकनीकों – क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी, ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो / मिनी आरजीबी ईवो, और नैनो 4K यूएचडी के तहत 25 अल्ट्रा-लार्ज (190 सेमी (75-इंच) और उससे अधिक) मॉडल शामिल हैं। ये भारतीय घरों के लिए बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, इंटेलिजेंट पर्सनलाइज़ेशन, शानदार साउंड और बेहतरीन गेमिंग अनुभव का संयोजन पेश करते हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मीडिया एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन के निदेशक, ब्रायन जंग ने कहा:“भारत में बड़ी स्क्रीन की मांग पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रही है, और मिनी एलईडी के ज़रिए हम इस मांग को बड़े पैमाने पर पूरा कर रहे हैं। इस साल की रेंज में हमारे 292 सेमी (115-इंच) के क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी फ्लैगशिप टीवी के साथ-साथ ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो और नैनो 4K यूएचडी पोर्टफोलियो शामिल हैं। इनके ज़रिए हम स्टेडियम जैसे स्पोर्ट्स अनुभव, सिनेमाई डिटेल्स और नेक्स्ट-जेनरेशन एआई प्रोसेसिंग को देश भर के लिविंग रूम तक पहुंचा रहे हैं।”

एलजी क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी: स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन : 2026 के लाइनअप में सबसे आगे एलजी की क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी रेंज है, जिसका सबसे बड़ा साइज़ 292 सेमी (115-इंच) है और इसके चुनिंदा मॉडल्स अल्फा 8 एआई प्रोसेसर जेन3 द्वारा संचालित हैं। डायनामिक क्यूएनईडी कलर प्रो सर्टिफाइड 100% कलर वॉल्यूम देता है, जबकि प्रिसिजन डिमिंग अल्ट्रा सबसे बड़ी स्क्रीन पर गहरे कंट्रास्ट के लिए हज़ारों डिमिंग ज़ोन को कंट्रोल करता है। मोशन बूस्टर (चुनिंदा मॉडल्स पर 330हर्ट्ज़ तक) और ऑटो लो लेटेंसी मोड (एएलएलएम) स्पोर्ट्स और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। यह लाइनअप पांच सीरीज़ फ्लैगशिप क्यूएनईडी90 से लेकर क्यूएनईडी86, क्यूएनईडी85, क्यूएनईडी82 और क्यूएनईडी70 तक में उपलब्ध है, जो भारतीय खरीदारों को अलग-अलग कीमतों पर कई विकल्प देता है।

एलजी ओएलईडी ईवो: एआई-पावर्ड प्रिसिजन के साथ फ्लैगशिप सिनेमाई अनुभव : एलजी ओएलईडी ईवो जी6 और सी6 टीवी, अल्फा 11 डुअल एआई इंजन प्रोसेसर जेन3 द्वारा संचालित हैं। ये टीवी हाइपर रेडिएंट कलर टेक्नोलॉजी और ब्राइटनेस बूस्टर अल्ट्रा के बेहतरीन संयोजन के साथ आते हैं, जो एक साधारण ओएलईडी टीवी की तुलना में 3.9 गुना तक अधिक ब्राइटनेस देते हैं। इन दोनों ही टीवी में रिफ्लेक्शन फ्री प्रीमियम, डॉल्बी विज़न, डॉल्बी एटमॉस, एआई साउंड प्रो के साथ-साथ एनवीडिया जी-सिंक और एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम का सपोर्ट मिलता है। यह सब 3-साल की पैनल वारंटी के साथ आता है। एक ऑल-राउंडर ओएलईडी के तौर पर ओएलईडी बी6 इस अनुभव को और आगे बढ़ाता है। इसमें ब्राइट रूम रेडी परफॉरमेंस, परफेक्ट ब्लैक व परफेक्ट कलर वेरिफिकेशन और अल्फा 8 एआई प्रोसेसर जेन3 मिलता है।

एलजी माइक्रो आरजीबी ईवो और मिनी आरजीबी ईवो: एलसीडी टीवी में कलर प्योरिटी की नई परिभाषा:  टीयूवी राइनलैंड द्वारा हाई प्योरिटी आरजीबी स्पेक्ट्रम डिस्प्ले के लिए प्रमाणित, माइक्रो आरजीबी ईवो (एमआरजीबी96) एलजी की खास माइक्रो आरजीबी तकनीक को अल्फा 11 एआई प्रोसेसर जेन3 के साथ जोड़ता है। यह ट्रिपल 100% कलर कवरेज और बेहतरीन कलर एक्यूरेसी व कंट्रास्ट प्रदान करता है। भारत में इसका 100MRGB96BL  मॉडल उपलब्ध होगा। वहीं, मिनी आरजीबी ईवो (एमआरजीबी85) इन इनोवेशन को टैंडेम  एलईडी तकनीक का इस्तेमाल कर अन्य प्रीमियम एलसीडी टीवी तक ले जाता है। यह अल्फा 8 एआई प्रोसेसर जेन3 और प्रिसिजन डिमिंग द्वारा संचालित है जो डबल 100% कलर कवरेज के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है।

एलजी नैनो 4K यूएचडी: रोज़मर्रा की 4K क्लैरिटी : एलजी नैनो 4K यूएचडी टीवी एक प्रीमियम बड़ी स्क्रीन का अनुभव लाता है, जिसका मुख्य आकर्षण इसका विशाल 248 सेमी (98-इंच) का मॉडल है। इसमें नैनो डिटेल एन्हांसर, एचडीआर10 प्रो और अल्फा 7 एआई प्रोसेसर जेन9 एक साथ मिलकर काम करते हैं और शानदार 4K रेजोल्यूशन में बेहतर क्लैरिटी और एकदम असली जैसे दिखने वाले दृश्य  देते हैं। इसका लीनियर फ्लो डिज़ाइन इसे और अधिक स्लीक और आकर्षक बनाता है। डॉल्बी एटमॉस के साथ मिलकर, यह टीवी ऐसा इमर्सिव साउंड देता है जो फिल्मों, स्पोर्ट्स और मनोरंजन का मज़ा दोगुना कर देता है।

एआई-संचालित पर्सनलाइज़ेशन, एलजी शील्ड की सुरक्षा के साथ : एलजी का वेबओएस 26 प्लेटफॉर्म 2026 लाइनअप में एआई-आधारित पर्सनलाइज़ेशन फीचर्स जोड़ता है। वॉयस आईडी की मदद से टीवी अलग-अलग यूज़र्स को पहचान सकता है और अपने आप उनका पर्सनलाइज़्ड होम स्क्रीन लोड कर सकता है। एआई कंसीयज यूज़र के देखने की पसंद के आधार पर स्मार्ट सुझाव देता है। गूगल जेमिनी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट द्वारा संचालित मल्टी-एआई सपोर्ट, यूज़र्स को टीवी देखने के दौरान ही सवाल पूछने और संबंधित कंटेंट खोजने की सुविधा देता है। इस पूरे इकोसिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए ‘एलजी शील्ड’ का इस्तेमाल किया गया है, जो सीईएस 2026 इनोवेशन अवार्ड विजेता तकनीक है। यह यूज़र के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एडवांस एन्क्रिप्शन का उपयोग करती है। इसके अतिरिक्त, एलजी गेमिंग पोर्टल एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग जैसी क्लाउड गेमिंग सेवाओं तक पहुंच देता है, और एलजी चैनल्स कई भाषाओं में न्यूज़, एंटरटेनमेंट, म्यूज़िक, लाइफस्टाइल और डिवोशनल जैसी कैटेगरी में 150 से अधिक मुफ्त लाइव चैनल प्रदान करता है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को अपने अल्ट्रा-लार्ज-स्क्रीन एआई  टीवी पोर्टफोलियो के लिए भारी मांग की उम्मीद है, क्योंकि उपभोक्ता तेज़ी से ओटीटी स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन की ओर अपग्रेड कर रहे हैं। मिनीएलईडी पर केंद्रित चार अलग-अलग डिस्प्ले तकनीकों के 25 नए अल्ट्रा-लार्ज मॉडल्स के साथ, कंपनी का लक्ष्य एआई-पावर्ड पिक्चर क्वालिटी और इंटेलिजेंट स्मार्ट अनुभवों के ज़रिए भारत के प्रीमियम टीवी सेगमेंट में अपने नेतृत्व को और मजबूत करना है। हर मॉडल एलजी के वेबओएस प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस और एआई-पावर्ड पर्सनलाइज़ेशन शामिल है। एआई वॉयस आईडी अपने आप यूज़र्स को पहचान लेती है और उनकी पर्सनलाइज़्ड प्रोफाइल लोड कर देती है, जबकि एआई कंसीयज यूज़र के देखने की आदतों के आधार पर कंटेंट का सुझाव देता है। गूगल जेमिनी का इंटीग्रेशन कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से सर्च और सहायता प्रदान करता है, और वेबओएस री:न्यू प्रोग्राम के तहत पांच साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं। एलजी शील्ड यूज़र के डेटा और पर्सनलाइज़्ड अनुभवों को सुरक्षित रखता है, जबकि एलजी गेमिंग पोर्टल एक्सबॉक्स क्लाउड गेमिंग सहित अन्य क्लाउड गेमिंग सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है। इसके अलावा, एलजी चैनल्स कई भाषाओं में न्यूज़, एंटरटेनमेंट, म्यूज़िक, लाइफस्टाइल और डिवोशनल जैसी कैटेगरी में 150 से अधिक मुफ्त लाइव – फास्ट चैनल प्रदान करता है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

Search

Indore Helpline Numbers

CENTRALIZED HELPLINE NUMBER – 112

STD CODE INDORE – 0731

POLICE – 112 OR 100

FIRE STATION – 101

AMBULANCE – 102, 108

CHILD HELPLINE – 1098

C.M. HELPLINE – 181

We Care for You (Indore) – 0731-2522111

WOMEN HELPLINE – 1090, 1091

Mahila Thane – 0731-2499816

INDORE Police Whatsapp No. – 7049124445

Tourism Support – 0755-255 0588

HOSPITALS (INDORE)

Maharaja Yeshwant Rao Hospital – 2528301, 2527301

Bombay Hospital – 0731-4771111

Bhandari Hospital – 0731-4003333

Choithram Hospital – 0731-2362491

CARE CHL Hospital – 0731-4774444

Suyash Hospital – 0731-4064911, 0731-2567777

Lifeline Hospital – 0731-2443400

Curewell Hospital – 4068280, 2434445

Geeta Bhawan Hospital – 4003315, 2491863

Gokuldas Hospital – 0731-2519212

FIRE STATION (INDORE)

Laxmi Bai Nagar – 2416677, 2416688, 2416655

Gandhi Hall – 2431226

Moti Tabela – 2477777, 2762444

G.N.T Market – 2480963

Pithampur – 2480963

TRANSPORTATION (INDORE)

Indian Airlines Enquiry – 143

Railways Enquiry – 139

BLOOD BANK – 1910

CITY MUNICIPAL CORPORATION ( M.P ONLY ) – 0731-253 5555

EARTH QUAKE HELPLINE M.P – 1092

SNAKE PICKER – 9179137698

SENIOR CITIZEN HELPLINE – 0731-2510308

IMPORTANT WEBSITES

M.P. Government – https://mp.gov.in/

POLICE –  INDOREPOLICE.ORG

GOVERNMENT – INDORE.NIC.IN

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us !!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme