Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:46 AM, 11/02/2026
temperature icon 28°C
haze
Humidity: 42 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 5 km
Sunrise: 7:01 AM
Sunset: 6:20 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर: तीन साल पहले तोड़े मकान फिर बने खतरा, निगम ने दोबारा तोड़ा

Posted on July 12, 2025

अधूरे मकान बने हादसे का खतरा, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

 

इंदौर में कान्ह नदी किनारे प्रेमसुख ब्रिज से गौतमपुरा ब्रिज तक आधा किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाने के लिए नगर निगम ने तीन साल पहले सड़क की चौड़ाई में बाधक बने 50 से अधिक मकानों के आधे हिस्से तोड़ दिए थे। मकान मालिकों ने न तो बचे हुए हिस्सों की मरम्मत कराई और न ही कोई नया निर्माण किया, जिससे ये अधूरे मकान तीन साल में जर्जर और खतरनाक हो गए। लोग इन मकानों को छोड़ चुके थे, लेकिन उनके सड़क की ओर झुके हिस्सों से कभी भी हादसे की आशंका बनी रहती थी। इसी कारण नगर निगम की रिमूवल गैंग ने शनिवार सुबह 18 खतरनाक निर्माणों को जमींदोज कर दिया। पहले मकान मालिकों को अफसरों ने समझाया और भरोसे में लेकर बचे हिस्से हटाने के लिए तैयार किया। रिमूवल गैंग ने दो घंटे के भीतर तोड़फोड़ पूरी कर ली, इससे पहले मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। सड़क पर बना एक मंदिर बरकरार रखा गया और उसके आसपास के हिस्से को सुरक्षित किया गया। दरअसल, नगर निगम मध्य क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए इस सड़क का निर्माण कर रहा है। संजयसेतू का निर्माण 25 साल पहले हुआ था, जिसका विस्तार तीन साल पहले गौतमपुरा ब्रिज तक किया गया था।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • इंदौर में कोचिंग टीचर ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़
  • इंदौर में रॉबर्ट नर्सिंग होम को मिलेगा नया 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल
  • CVIC Day 2: बिना सर्जरी घुटनों का दर्द, प्रोस्टेट-थायरॉइड का इलाज संभव
  • सीवीआईसी समिट: स्ट्रोक से लिवर ट्यूमर तक बिना चीरे का इलाज
  • इंदौर में आज से क्लीन रेड स्पॉट-नो थू-थू अभियान

RSS MPinfo Hindi News

  • जनजातीय कार्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को वर्ष 2030-31 तक की निरंतरता के लिए 7,133 करोड़ 17 लाख रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में करेंगे वन मेले का शुभारंभ
  • समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं उपार्जन के लिये पंजीयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में मत्स्य उत्पादन दोगुना करने की दिशा में सक्रियता से करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बजट प्रस्तावों में सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास तथा कल्याण का रखा गया है ध्यान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Approval of Rs 7,133 Crore 17 Lakh for Continuity of Schemes of Tribal Affairs and Women and Child Development Departments Till 2030–31
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate Van Mela in Ujjain
  • Registration for wheat procurement at support price till March 7 : CM Dr. Yadav
  • Work Actively To Double Fish Production in State: CM Dr. Yadav
  • In Budget Proposals, Attention Has Been Given to Development and Welfare of All Sectors and Sections : CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme