इंदौर : इस त्योहार के मौसम में नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 में हंसी का सिलसिला जारी रहेगा। सीजन के दूसरे एपिसोड में शनिवार, 3 अक्टूबर को रात 8 बजे, ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, अनुप सोनी और मनीष पॉल नजर आएंगे। यह एपिसोड मजेदार बातचीत, दिलचस्प किस्सों और फैमिली-फ्रेंडली रोस्ट से भरपूर होगा। एपिसोड की खास बातों में से एक है तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा कपिल शर्मा और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा कपिल शर्मा और मनीष पॉल की खास और साफ-सुथरी कॉमेडी की तारीफ करना। तमन्ना उन्हें असली ‘रोस्ट मास्टर्स’ बताते हुए कहती हैं कि उनके कॉमेडी ने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस बातचीत में सिद्धार्थ भी कपिल और मनीष की तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि बिना किसी को बुरा महसूस कराए मजाक में रोस्ट करना एक बहुत खास कला है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद से हर फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह कपिल के शो में जरूर आए हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान यह एक ऐसा पड़ाव है, जिसका उन्हें हमेशा इंतजार रहता है, क्योंकि सेट पर उन्हें खूब मस्ती और अपनापन मिलता है। कपिल और मनीष अपने मजेदार अंदाज में एक-दूसरे की टांग खींचते हुए और शानदार वन-लाइनर्स के साथ दर्शकों को खूब हंसाते नजर आएंगे। हंसी का सिलसिला तब और मजेदार हो जाता है, जब कपिल सिद्धार्थ के साथ मजाक करते हुए कहते हैं कि तमन्ना भाटिया के साथ काम करने का मौका मिलने के बाद उनकी ‘तमन्ना’ आखिरकार पूरी हो गई। सिद्धार्थ कई सालों से तमन्ना के काम की तारीफ करते आए हैं। इसी मजाक को आगे बढ़ाते हुए कपिल शरारत भरे अंदाज में पूछते हैं कि क्या इन सारी खबरों को देखकर कियारा ने पूछा होगा, “ये मीडिया में की-आरा है?” इस मजाक पर तमन्ना सिद्धार्थ और कियारा को देश की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बताते हुए कहती हैं कि दोनों सही मायने में कपल गोल्स हैं और साथ में बेहद प्यारे लगते हैं। मनोरंजन को और बढ़ाते हुए सुनील ग्रोवर अपने खास अंदाज में नए-नए किरदारों में नजर आते हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपनी खास कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाते हैं और पूरे एपिसोड में हंसी का सिलसिला जारी रखते हैं।यह सीजन हंसी-मजाक से भरपूर होने वाला है। इसमें कई खास मेहमान नजर आएंगे, जो कपिल शर्मा के साथ मस्ती, मजेदार बातचीत और कई यादगार पल बिताने के लिए शामिल होंगे।
Thank you for reading this post!
