Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
10:03 PM, 08/03/2026
temperature icon 27°C
haze
Humidity: 29 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:42 AM
Sunset: 6:32 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
221 students were awarded PhD degrees at the convocation ceremony of Devi Ahilya University

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि

Posted on February 17, 2026

इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। दो वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित इस समारोह में विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहने वाले लगभग 150 छात्रों को स्वर्ण पदक भी दिए गए। कुलपति प्रोफेसर राकेश सिंघई ने बताया कि कोविड के कारण पिछले दो वर्षों से दीक्षांत समारोह नहीं हो पाया था, इसलिए छात्रों में विशेष उत्साह था। उन्होंने कहा, “पीएचडी प्राप्त करने वाले छात्र देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। यही संदेश हमने सभी छात्रों को दिया है।”

समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सांसद शंकर लालवानी, कुलपति प्रो. राकेश सिंघई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास थे।

221 students were awarded PhD degrees at the convocation ceremony of Devi Ahilya University

राज्यपाल का संदेश: बेटियों की प्रगति पर ‘बेटा बचाओ’ अभियान की जरूरत

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर का जन्म लगभग 500 वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया था। आज ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान चल रहा है, लेकिन बेटियों की इस गति से प्रगति को देखते हुए भविष्य में ‘बेटा बचाओ’ पर विचार करना पड़ेगा।

उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ते रहें। कठिनाइयां आएंगी, लेकिन जितने नम्र रहेंगे, उतने ही आगे बढ़ेंगे। अकड़ में रहोगे तो पीछे होते जाओगे।”

एनीमिया जागरूकता रथ को हरी झंडी

Anemia awareness chariot flagged off

इस बार समारोह को समयबद्ध और संक्षिप्त रखा गया है, जो मात्र सवा से डेढ़ घंटे में संपन्न होगा। इसी अवधि में सभी पदक और डिग्रियां वितरित की जाएंगी। राज्यपाल ने परिसर में एनीमिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

213 पदक और 221 पीएचडी डिग्रियां

समारोह में कुल 213 पदक और 221 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की गईं। यह समारोह विशेष इसलिए भी है क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 दोनों का दीक्षांत एक साथ आयोजित किया गया। पीएचडी प्राप्त करने वाले शोधार्थियों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न
  • इंदौर रंगपंचमी: टेसू के फूलों से बने रंग, मिसाइलों से उड़ेगा गुलाल

RSS MPinfo Hindi News

  • सम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की रंग पंचमी पर्व की मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गैर में ध्वजा का पूजन किया।
  • मिट्टी से जुड़ा हौसला बना पहचान

RSS MPinfo English News

  • Ujjain Moving Towards Becoming Hub of Sports: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Receives Gratitude from Jain Family for Ensuring Their Safe Return to India
  • Working Women Hostels, New Initiative towards Women Empowerment: CM Dr. Yadav
  • Water for Irrigation will Reach Every Farmer’s Field: CM Dr. Yadav
  • Indore–Ujjain Greenfield Project to Become a Model of Trust Bbtween Farmers and Government: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme