इंदौर. शहर में हो रहे अपराध की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन फेल होता दिख रहा है। बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपर कॉरिडोर पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एक निजी अस्पताल भेजा गया है।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाश ने सरेराह घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बलराम राठौर निवासी हातौद के रूप में हुई है। वह पापड़ वाले के निमार्णाधीन मकान पर सुपरवाइजर का काम करता था। किसी ने विवाद के दौरान उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बलराम को अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जिसमें बलराम कार से फैक्ट्री की ओर जाते दिख रहा है। बदमाशों ने बलराम पर दो से तीन फायर किए हैं। हालांकि हत्या की वजह सामने नहीं है। फिलहाल पुलिस पूर्व के विवादों की जानकारी निकालने में लगी है।
बता दें कि दो दिन पहले ही नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर नाराजगी व्यक्त की थी। इसके बाद भी पुलिस अपराधों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
Thank you for reading this post!