Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:26 AM, 14/03/2026
temperature icon 23°C
clear sky
Humidity: 25 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Regional Defense MSME Conclave held in Indore

इंदौर में आयोजित हुई रीजनल डिफेंस एमएसएमई कॉन्क्लेव

Posted on November 22, 2024

डिफेंस सेक्टर में काम कर रही कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए एमएसएमई में भागीदारी के कई अवसर हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा क्षेत्र में नवाचार करने वाले उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। एमएसएमई के साथ जुड़ने से इन नवाचारों को प्रोत्साहन मिलेगा और कंपनियों की प्रगति भी तेज होगी।

गुरुवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित रीजनल डिफेंस एमएसएमई कॉन्क्लेव में आर्मी अधिकारियों और रक्षा विशेषज्ञों ने यह बात कही। उन्होंने उद्योग जगत के लिए कई सुझाव दिए और बताया कि पहली बार देश में रक्षा उपकरण बनाने के लिए लघु उद्योगों को अनुमति दी जा रही है। कॉन्क्लेव में कई कंपनियों ने बुलेट, ड्रोन रोप जैसे उपकरणों के डेमो दिए और बताया कि ये जल्द ही सेना को सौंपे जाएंगे। आर्मी अधिकारियों ने इन उपकरणों को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए और इन नवाचारों की प्रशंसा की।

इस आयोजन का नेतृत्व कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (CII) और सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) ने किया। इसमें भारत सरकार के रक्षा उत्पादन विभाग और मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) की सहभागिता रही।

इंदौर में पहली बार डिफेंस क्षेत्र के सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई, ताकि एमएसएमई की भागीदारी बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार किया जा सके। यह आयोजन प्रमुख रक्षा कंपनियों और क्षेत्रीय लघु उद्योगों के बीच सहयोग के लिए एक अनूठा मंच साबित हुआ।

Regional Defense MSME Conclave held in Indore

 

कॉन्क्लेव में AWEIL, AVNL, BEL, HAL, L&T और टाटा जैसे प्रमुख DPSU और OEM के साथ कई एमएसएमई के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने एमएसएमई के साथ जुड़ने की प्रक्रिया पर चर्चा की और रूपरेखा तैयार की। आयोजन में B2B नेटवर्किंग सत्र का भी आयोजन हुआ, जिसमें एमएसएमई ने सीधे रक्षा खरीदारों और खरीद अधिकारियों से बातचीत की।

कॉन्क्लेव में उद्यमियों ने खरीद प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों, वित्तीय अवसरों और रक्षा क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं पर व्यावहारिक सत्रों से लाभ उठाया। साथ ही, कई रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। एमएसएमई और स्टार्टअप्स ने रक्षा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने समाधान और क्षमताएं पेश कीं।

सम्मेलन की शुरुआत रक्षा मंत्रालय की डीडीजी (आई एंड एफ) मुदिता मिश्रा के उद्बोधन से हुई। उन्होंने एमएसएमई के माध्यम से उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। गुणवत्ता महानिदेशालय (DGQA) के संयुक्त नियंत्रक आर. एन. अपराजित ने रक्षा विनिर्माण में गुणवत्ता उपायों के महत्व पर जोर दिया।

सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष और एसआईडीएम सदस्यता समिति के प्रमुख प्रवीण तोषनीवाल ने रक्षा क्षेत्र में CII और SIDM के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। सीआईआई मालवा जोन के अध्यक्ष अक्षत चोरडिया ने इस तरह के मंच बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह कॉन्क्लेव उद्योग हितधारकों, नीति निर्माताओं और खरीद अधिकारियों के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देता है। इससे सहयोग और विकास को नई दिशा मिलती है।”

कॉन्क्लेव में एमएसएमई के सामने आने वाली फंडिंग चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। वित्तीय संस्थानों के विशेषज्ञों ने रक्षा विनिर्माण में एमएसएमई के विकास के लिए उपलब्ध योजनाओं और संसाधनों की जानकारी दी।

आयोजन में नवाचार को बढ़ावा देने और एक मजबूत रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए हितधारकों की सामूहिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme