Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:56 AM, 13/03/2026
temperature icon 21°C
haze
Humidity: 46 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में क्रेडाई प्रॉपर्टी शो शुरू, 200 से अधिक प्रॉपर्टी ऑप्शंस एक ही जगह

Posted on February 1, 2025

इंदौर | शहर के सबसे बड़े क्रेडाई प्रॉपर्टी शो 2025 का भव्य शुभारंभ माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर क्रेडाई इंदौर के सभी सदस्य भी उपस्थित थे। एमआर-10 स्थित लाभगंगा एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित यह शो 2 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन, बड़ी संख्या में विजिटर्स ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रॉपर्टी का अवलोकन किया।

इस शो में 35 से अधिक डेवलपर्स द्वारा शहर की प्राइम लोकेशन, डेवलपिंग एरिया और लग्जरी टाउनशिप में 200 से अधिक प्रॉपर्टी ऑप्शंस प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

  • प्रेजेंटिंग पार्टनर: एमरल्ड डेवलपर्स
  • प्लैटिनम स्पॉन्सर: क्लिफ्टन ग्रुप, न्यू रेस कोर्स ग्रुप
  • डायमंड स्पॉन्सर: लाभम ग्रुप, एस.एस. इंफीनिटस
  • गोल्ड स्पॉन्सर: कासा ग्रीन्स, शुभम ग्रुप

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा, “क्रेडाई ने रियल एस्टेट सेक्टर में अपने नाम को पूरी तरह सार्थक किया है। शहर के विकास में इसका अहम योगदान है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कभी अपने कार्यों का श्रेय नहीं लेता।” उन्होंने क्रेडाई द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

क्रेडाई इंदौर के चेयरमैन श्री निर्मल अग्रवाल ने कहा कि प्रॉपर्टी शो की शुरुआत बेहद उत्साहजनक रही है। डेवलपर्स यहां रेडी-टू-मूव हाउस, अंडर-कंस्ट्रक्शन और रेडी-पजेशन प्रॉपर्टी के विभिन्न विकल्प पेश कर रहे हैं, जो विजिटर्स के बजट के अनुसार उपलब्ध हैं।

आज होगा विशेष रियल एस्टेट कॉन्क्लेव

प्रॉपर्टी शो के दौरान आज एक दिवसीय रियल एस्टेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। क्रेडाई इंदौर के प्रेसिडेंट श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह कॉन्क्लेव तीन सेशंस में होगा, जिसमें विशेषज्ञ बदलते रियल एस्टेट परिदृश्य, विकास की संभावनाएं और टेक्नोलॉजी के उपयोग पर चर्चा करेंगे।
इसमें शामिल प्रमुख वक्ता:

  • श्री संजय शुक्ला (प्रिंसिपल सेक्रेटरी, अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट)
  • श्री बोमन ईरानी (प्रेसिडेंट, क्रेडाई नेशनल)
  • श्री आनंद सिंघानिया (वाइस-प्रेसिडेंट, क्रेडाई नेशनल)
  • श्री शांतिलाल कटारिया (एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर, क्रेडाई नेशनल)
  • श्री जी. राम रेड्डी (सेक्रेटरी, क्रेडाई नेशनल)
  • श्री वी.पी. कुलश्रेष्ठ (सेक्रेटरी जनरल, आईटीपीआई)

प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट का सुनहरा अवसर

क्रेडाई सेक्रेटरी श्री अतुल झंवर ने कहा कि वर्तमान माहौल में लोग प्रॉपर्टी में निवेश को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं। यह शो उनके लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे अपने सपनों के घर के लिए सही विकल्प तलाश सकते हैं। साथ ही, प्रॉपर्टी की खरीदारी को आसान बनाने के लिए होम लोन, न्यूनतम EMI और विशेष ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। विजिटर्स की सुविधा के लिए नि:शुल्क पार्किंग और फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme