Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:26 PM, 15/03/2026
temperature icon 23°C
haze
Humidity: 40 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 11%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:35 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स संचालन के लिए आईडीए ने जारी किया टेंडर

Posted on February 20, 2025

इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने स्कीम-134 में बने सीनियर सिटीजन कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। हालांकि, टेंडर में भाग लेने वाली फर्म के लिए एक विशेष शर्त रखी गई है—टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड की पारंपरिक प्रक्रिया के बजाय, अफसरों की टीम संबंधित एजेंसियों का इंटरव्यू लेगी। इस दौरान यह जांचा जाएगा कि एजेंसी बुजुर्गों की देखभाल में अपनत्व का भाव रखती है या नहीं। क्या वे उन्हें परिवार का सदस्य मानकर सेवा देंगे? नाश्ता, भोजन, दवाई और मनोरंजन की समुचित व्यवस्था किस प्रकार करेंगे? इन सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

आईडीए के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार के अनुसार, टेंडर में भाग लेने वाले सभी एनजीओ, निजी संस्थाओं और फर्मों की बिड ओपनिंग 3 मार्च को की जाएगी। प्री-बिड प्रक्रिया के बाद फाइनल बिडिंग होगी। चूंकि यह सीनियर सिटीजन से जुड़ा विषय है, इसलिए एजेंसियों के कर्मचारियों की संख्या, उनकी योग्यता और बुजुर्गों के प्रति उनका दृष्टिकोण भी परखा जाएगा। इसके अलावा, एजेंसियों की तैयारियों की भी मैदानी स्तर पर जांच की जाएगी, जिससे बुजुर्गों को घर जैसा माहौल देने की उनकी क्षमता सुनिश्चित हो सके।

कॉम्प्लेक्स में बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एटीएम, मेडिकल सुविधा और नजदीकी अस्पतालों के साथ टाई-अप भी किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।

बुजुर्गों में बढ़ रही कॉम्प्लेक्स में रहने की रुचि

अब तक 60 से अधिक बुजुर्ग आईडीए कार्यालय पहुंचकर यहां रहने की जानकारी ले चुके हैं। कई दंपति अपने घर या फ्लैट छोड़कर इस कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होना चाहते हैं, जबकि अकेले रहने वाले बुजुर्ग भी लगातार आईडीए के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं और कॉम्प्लेक्स शुरू होने की तिथि पूछ रहे हैं।

अधिकतर आवेदक 70 वर्ष के करीब

राजेंद्र नगर, लोकमान्य नगर, रामबाग, तिलकनगर, धनवंतरि नगर और विजय नगर क्षेत्र के बुजुर्गों ने आईडीए से संपर्क किया है। इनमें से कई के बेटे-बेटियां विदेश में हैं, कुछ को पारिवारिक उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है, तो कुछ को चोरी-लूट की आशंका और घरेलू कामकाज करने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में वे इस कॉम्प्लेक्स में रहने के लिए इच्छुक हैं और उचित किराया देने को भी तैयार हैं।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • अंगदान है जीवनदान : शैल्बी हॉस्पिटल में किडनी दिवस पर जागरूकता की अनोखी पहल
  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प

RSS MPinfo Hindi News

  • कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में रविवार को होंगे शामिल
  • सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री यादवेंद्र सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त
  • मुरैना के डायल 112 हीरोज: संवेदनशीलता का उदाहरण, घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर को समय पर मिला उपचार

RSS MPinfo English News

  • Medical College to Open Soon in Katni: Chief Minister Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend ‘Janjatiya Sammelan’ in Nepanagar on Sunday
  • Mass Marriages Are Powerful Means to Promote Social Harmony: Chief Minister Dr. Yadav
  • Agricultural Management becomes more Accurate and Transparent with Modern Technology: CM Dr. Yadav
  • ‘One Nation, One Helpline’ Initiative Strengthened in Madhya Pradesh

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme