Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:03 PM, 16/03/2026
temperature icon 31°C
few clouds
Humidity: 27 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 14%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:34 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में कोरोना के 7 नए केस, कुल 176 संक्रमित

Posted on June 28, 2025

इंदौर में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी

इंदौर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में शहर में 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सभी संक्रमित स्थानीय निवासी हैं और उनमें केवल हल्के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच कर रहा है और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भोपाल लैब भेजे गए हैं।

कुल संक्रमितों की संख्या 176, 36 एक्टिव केस

इन नए मामलों को मिलाकर साल 2025 में अब तक इंदौर में 176 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8 मरीज अन्य जिलों से हैं। अब तक 131 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं जबकि 36 केस एक्टिव हैं। अब तक संक्रमण के कारण इंदौर, खरगोन और रतलाम की तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिनमें अन्य गंभीर बीमारियां भी पाई गई थीं।

सरकारी जांच सुविधा और स्वास्थ्य विभाग की अपील

फिलहाल इंदौर में एमवाय हॉस्पिटल और एमआरटीबी में सरकारी स्तर पर आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि सर्दी-जुकाम के दौरान यदि किसी को सांस लेने में तकलीफ हो या कोरोना संक्रमण को लेकर शंका हो, तो वे इन दोनों केंद्रों पर जाकर टेस्ट करवा सकते हैं।

डेंगू और हैजा को लेकर भी अलर्ट

कोरोना के साथ-साथ डेंगू और हैजा जैसे संक्रमणों को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जरूरी दवाइयों, जांच किट और अन्य सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें। क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं जैसे CHO, ANM और ASHA को निर्देशित किया गया है कि वे संभावित मरीजों की पहचान करें और तुरंत रिपोर्ट करें।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • ‘गलियों का स्वाद’ फेस्टिवल: शेरेटन ग्रैंड पैलेस में देशभर का स्ट्रीट फूड
  • अंगदान है जीवनदान : शैल्बी हॉस्पिटल में किडनी दिवस पर जागरूकता की अनोखी पहल
  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • दक्षिण के द्वार नेपानगर को बनायेंगे प्रदेश के विकास का प्रमुख द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर दीं शुभकामनाएं

RSS MPinfo English News

  • State’s Southern Gateway, Nepanagar to be developed as Major Growth Hub: CM Dr. Yadav
  • Geeta Bhavans to be Built Statewide on the Indore–Jabalpur Model: Chief Minister Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Extends Greetings on World Consumer Rights Day
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute to Major Sandeep Unnikrishnan
  • Study Tours Offer Opportunity to Understand and Learn Diverse Perspectives: Governor Shri Patel

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme