25 अप्रैल से बदलेगा रूट, सिकंदराबाद में भी मिलेगा ठहराव
इंदौर। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इंदौर रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली इंदौर-लिंगपल्ली एक्सप्रेस का विस्तार अब चर्लपल्ली तक कर दिया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 से ट्रेन संख्या 20916 इंदौर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस इंदौर से प्रातः 11.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14.15 बजे चर्लपल्ली पहुँचेगी।
वापसी में 26 अप्रैल 2026 से ट्रेन संख्या 20915 चर्लपल्ली-इंदौर एक्सप्रेस चर्लपल्ली से रात्रि 20.45 बजे रवाना होगी और मंगलवार को रात्रि 00.15 बजे इंदौर पहुँचेगी।
दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का सिकंदराबाद स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इसके अतिरिक्त ट्रेन में कोई अन्य परिवर्तन नहीं किया गया है।
Thank you for reading this post!
