इंदौर। त्योहारों के सीजन में फैशन और शॉपिंग का खास अनुभव देने के लिए ‘रंगरेज़ा बाय आरंभ’ दिवाली एवं करवाचौथ स्पेशल एडिशन लेकर आ रहा है। साक्षी वर्मा और निधि वर्मा द्वारा आयोजित इस लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को होटल इन्फिनिटी इंदौर में किया जाएगा। दो दिवसीय प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी।
करवाचौथ के लिए खास एथनिक और ज्वेलरी कलेक्शन
करवाचौथ को खास बनाने के लिए प्रदर्शनी में रॉयल रेड सूट्स, ब्राइडल चूड़ा स्पेशल साड़ियां, हैवी कट-दाना लहंगे, गोटा-पट्टी वर्क वाले लहंगे और प्रीमियम कुंदन-पोलकी ज्वेलरी जैसे विकल्प उपलब्ध होंगे। त्योहार के मौके पर पारंपरिक और आकर्षक लुक पसंद करने वालों के लिए यह कलेक्शन खास आकर्षण रहेगा।
दिवाली और भाई दूज की शॉपिंग के लिए भी कई विकल्प
दिवाली और भाई दूज के लिए डिजाइनर साड़ियां, फेस्टिव लहंगे, ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, पार्टी वियर गाउन, बच्चों के एथनिक कपड़े और पुरुषों के लिए फैशन कलेक्शन पेश किए जाएंगे। एक ही जगह पर अलग-अलग उम्र और पसंद के लोगों के लिए खरीदारी के विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
होम डेकोर, पूजा सामग्री और गिफ्ट हैम्पर्स भी होंगे खास
एग्जीबिशन में कपड़ों और ज्वेलरी के साथ होम डेकोर, दिवाली सजावट और गिफ्टिंग से जुड़ी चीजें भी मिलेंगी। दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की विशेष मूर्तियां, हैंडमेड दीये, डिजाइनर तोरण-बंदनवार, शुभ-लाभ सजावट और प्रीमियम गिफ्ट हैम्पर्स भी प्रदर्शनी का हिस्सा होंगे।
आयोजकों के अनुसार, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के डिजाइनर्स अपने खास फेस्टिव कलेक्शन के साथ इस आयोजन में शामिल होंगे। ऐसे में इंदौर के लोगों को त्योहारों की खरीदारी के दौरान विभिन्न शहरों के डिजाइन और फैशन ट्रेंड्स एक ही छत के नीचे देखने का मौका मिलेगा।
Thank you for reading this post!
