Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:21 AM, 14/03/2026
temperature icon 25°C
clear sky
Humidity: 21 %
Wind: 12 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में ADTOI मध्य प्रदेश चैप्टर की बैठक संपन्न, पर्यटन विकास पर हुई चर्चा

Posted on February 18, 2025

इंदौर। स्वाद और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध इंदौर अब पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में, मध्य प्रदेश टूरिज्म के साथ सहयोग और पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से, एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI) के मध्य प्रदेश चैप्टर की बैठक हाल ही में शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस बैठक में धार्मिक पर्यटन, प्रकृति पर्यटन, इनबाउंड पर्यटन और आगामी सिंहस्थ महाकुंभ जैसे प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सहयोग और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। बैठक में आगामी ग्लोबल समिट में पर्यटन की भूमिका और हवाई अड्डों से जुड़ी चुनौतियों पर भी विशेष मंथन हुआ।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर के जनरल मैनेजर रोहित बाजपई ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ADTOI मध्य प्रदेश चैप्टर ने अपनी बैठक के लिए हमारे होटल को चुना। पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह की चर्चाएँ बेहद आवश्यक हैं, और हम हमेशा इस तरह की पहलों का समर्थन करेंगे।”

बैठक के दौरान वरिष्ठ ट्रैवल उद्यमी नीतु गंगलानी ने अपने बहुमूल्य अनुभव और सुझाव साझा किए, जिससे उपस्थित सदस्यों को नई दृष्टि और ऊर्जा प्राप्त हुई। कार्यक्रम की शुरुआत एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के साथ हुई, जिसमें ADTOI सदस्यों और होटल मैनेजमेंट टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में अतुल सिंह और उल्लास नायर को बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि विजेता टीम के कप्तान, प्रतुल त्रिवेदी ने अपनी टीम के साथ विजयी ट्रॉफी प्राप्त की।

ADTOI मध्य प्रदेश चैप्टर ने इस बैठक को अत्यंत सफल और उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सार्थक आयोजनों की प्रतिबद्धता जताई।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme