Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:35 AM, 14/03/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 38 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

पशु शोषण के खिलाफ जागरूकता के लिए आयोजित होगा एनिमल राइट्स मार्च

Posted on January 10, 2025

इंदौर: यह धरती जितनी हमारी है, उतनी ही जानवरों और अन्य जीवों की भी है। उनके प्रति संवेदनशीलता और दया दिखाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्हीं मूक प्राणियों के लिए आवाज उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इंदौर एनिमल लिबरेशन 12 जनवरी 2025 को एक विशेष “एनिमल राइट्स मार्च” का आयोजन करने जा रहा है। यह मार्च दोपहर 3 बजे पलासिया चौराहे से शुरू होगा और समाज को पशु शोषण के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ एक दयालु और करुणामय समाज की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास करेगा।

इंदौर एनिमल लिबरेशन की सदस्य दुर्गा बालानी ने बताया, “हमारा संगठन जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने और करुणामय जीवन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। हर साल आयोजित होने वाला यह मार्च जानवरों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, वीगन और प्लांट-बेस्ड जीवनशैली को प्रोत्साहित करने, और कानूनी कदम उठाने में सहयोग करने जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्यों को लेकर किया जाता है। हम सभी पशुप्रेमियों और संवेदनशील नागरिकों से इस मार्च में भाग लेने की अपील करते हैं।”

संगठन के अन्य सदस्यों, अजय किराड़िया और सुरेश व्यास ने बताया, “मार्च पलासिया चौराहे से शुरू होकर विजय नगर चौराहे तक जाएगा और फिर वापस पलासिया लौटेगा। जो लोग पशु अधिकारों का समर्थन करते हैं, वे इस मार्च में शामिल हो सकते हैं। यदि कोई प्रतिभागी लंबी दूरी चलने में असमर्थ है या किसी प्रकार की शारीरिक अक्षम्यता है, तो उनके लिए व्हीलचेयर और ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए पूर्व सूचना देना आवश्यक है। यह मार्च हर उस व्यक्ति के लिए है जो जानवरों के अधिकारों और उनके सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।”

संपर्क करें और संगठन के अभियानों का हिस्सा बनें:

  • फोन: +91 89624 27649
  • ईमेल: indoreanimalliberation@gmail.com

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme