Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:08 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
haze
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Cleanliness, development and innovation: Indore number one in the eyes of Finance Commission

स्वच्छता, विकास और नवाचार: वित्त आयोग की नजर में इंदौर नंबर वन

Posted on March 8, 2025

इंदौर में शुक्रवार को सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों ने शहर का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था और ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया और इंदौर के स्वच्छता मॉडल की सराहना की। आयोग के सदस्यों ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि कचरा भी सुंदर हो सकता है। इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में वास्तव में बेहतरीन कार्य हुआ है।”

शहर में हुए विकास कार्यों और सरकारी ग्रांट्स के उपयोग को लेकर सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, डॉ. सौम्य कांति घोष और ऋत्विक पांडे ने संतोष व्यक्त किया। एनी जॉर्ज मैथ्यू ने कहा, “इंदौर को मिले अनुदानों का जिस तरह से उपयोग किया गया, वह प्रशंसनीय है और यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी आदर्श बन सकता है।”

बैठक के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों ने आयोग के सदस्यों को सुझाव भी दिए, जिन पर विचार करने की बात कही गई। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में एनी जॉर्ज मैथ्यू ने इंदौर की प्रशासनिक प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अनूठा शहर है, जहां सरकार, निजी क्षेत्र और नागरिक मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हैं।

Cleanliness, development and innovation: Indore number one in the eyes of Finance Commission

इस दौरान, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में कहा, “आयोग को विकास कार्यों के लिए और अधिक धनराशि देनी चाहिए, आखिर कब तक हम जनता की जेब काटते रहेंगे?” उनके इस बयान पर हॉल ठहाकों से गूंज उठा। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि “इंदौर को संवारने में जनता और बुद्धिजीवियों का बड़ा योगदान है। प्रशासनिक टीम का सहयोग भी उत्कृष्ट रहा है, और हमारी ब्यूरोक्रेसी में कोई अहंकार नहीं है।”

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि “इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में बनाए रखना बड़ी चुनौती है। अब इंदौर टेक-ऑफ की स्थिति में है। जैसे बैंगलोर और हैदराबाद ग्रीन मोबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटलीकरण में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, उसी तरह इंदौर भी भविष्य का स्मार्ट शहर बनने की ओर अग्रसर है।”

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के विकास के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए आयोग से आग्रह किया कि “इंदौर के लिए नई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर विशेष सब्सिडी दी जाए।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme