Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
10:13 PM, 08/03/2026
temperature icon 27°C
haze
Humidity: 29 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:42 AM
Sunset: 6:32 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में कोचिंग टीचर ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

Posted on February 10, 2026

Indore : इंदौर में कोचिंग टीचर ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की, किस मांगी, हाथ पकड़कर केबिन में खींचा, परिजन ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा इंदौर में कोचिंग संचालक ने 10वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ की है। डेली कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर अन्नपूर्णा पुलिस ने कैटेलाइजर कोचिंग संस्थान के टीचर आदेश जोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कोचिंग गई थी। कुछ कागजात न होने के कारण पहली मंजिल पर बने क्लासरूम में बैग रखकर नीचे आई। इसी दौरान आदेश ने इशारे से अपने पास बुलाकर बैठने को कहा। बाद में आदेश पैसेज एरिया में चला गया। वहां बुलाकर छात्रा से किस करने की बात कही। छात्रा का हाथ पकड़कर उसे केबिन में ले गया, जबरन अपनी ओर खींचने की कोशिश की। सीनियर टीचर ने मामले को दबाने की कोशिश की छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर ऊपर सीनियर टीचर के पास पहुंची। उसे पूरी घटना बताई। छात्रा का आरोप है कि सीनियर टीचर ने मामले को दबाने का प्रयास किया।

पूजा के बहाने महिला से छेड़छाड़ दूसरा मामला

इंदौर में ही एरोड्रम थाना इलाके का है। यहां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके परिचित पुजारी सुनील केसरे के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसने नए मकान में पूजा कराने के लिए देवास निवासी सुनील को बुलाया था। पूजा में वह अपनी बेटी के साथ बैठी थी। इसी बीच सुनील ने महिला के सीने और गाल पर गलत तरीके से हाथ लगाना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने इसे ‘ऊर्जा बढ़ाने की पूजा’ बताते हुए ऐसा करना जरूरी बताया। वह बार-बार आपत्तिजनक हरकत करता रहा। इस पर पीड़िता की बेटी ने शोर मचाया और पुजारी को ढोंगी बताते हुए पिता को बुलाने की बात कही। इस पर सुनील वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न
  • इंदौर रंगपंचमी: टेसू के फूलों से बने रंग, मिसाइलों से उड़ेगा गुलाल

RSS MPinfo Hindi News

  • सम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की रंग पंचमी पर्व की मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गैर में ध्वजा का पूजन किया।
  • मिट्टी से जुड़ा हौसला बना पहचान

RSS MPinfo English News

  • Ujjain Moving Towards Becoming Hub of Sports: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Receives Gratitude from Jain Family for Ensuring Their Safe Return to India
  • Working Women Hostels, New Initiative towards Women Empowerment: CM Dr. Yadav
  • Water for Irrigation will Reach Every Farmer’s Field: CM Dr. Yadav
  • Indore–Ujjain Greenfield Project to Become a Model of Trust Bbtween Farmers and Government: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme