Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:56 PM, 13/03/2026
temperature icon 26°C
clear sky
Humidity: 31 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Confluence of purity, excellence and tradition – DC Jewelers now in Indore

शुद्धता, उत्कृष्टता और परंपरा का संगम – डीसी ज्वैलर्स अब इंदौर में

Posted on April 1, 2025

भारतीय समाज में आभूषण सिर्फ सजावट का प्रतीक नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक अमूल्य हिस्सा हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, शुद्धता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए प्रसिद्ध रतलाम के डीसी ज्वैलर्स अब इंदौर में अपनी 104 वर्षों की गौरवशाली विरासत लेकर आ रहे हैं। 2 अप्रैल 2025, बुधवार को यशवंत निवास रोड, एक्सिस बैंक के पास स्थित नए शोरूम का भव्य शुभारंभ श्रीमती मंजू कटारिया के करकमलों द्वारा किया जाएगा। परंपरा और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए, उद्घाटन समारोह में बटुक ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण किया जाएगा, जिससे यह अवसर और भी शुभ और यादगार बन सके।

डीसी ज्वैलर्स – विश्वास, उत्कृष्टता और रचनात्मकता का प्रतीक

इस ऐतिहासिक लॉन्च के अवसर पर डीसी ज्वैलर्स के डायरेक्टर श्री विकास कटारिया ने कहा, “1920 में श्री धूलचंद जी कटारिया द्वारा स्थापित डीसी ज्वैलर्स ने बीते 104 वर्षों में विश्वास, उत्कृष्टता और रचनात्मकता की जो मिसाल कायम की है, उसे अब हम इंदौरवासियों के लिए लेकर आ रहे हैं। हमारा नया शोरूम परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम होगा। डीसी ज्वैलर्स अपनी लेटेस्ट डिज़ाइन और क्रिएटिविटी के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही, हमारे कैरेट मीटर से सोने की शुद्धता की सटीक जांच होती है, और मूल्य निर्धारण केवल शुद्ध सोने के वजन पर आधारित होता है।”

हर पीढ़ी की पसंद – डीसी ज्वैलर्स के अनूठे कलेक्शन

डीसी ज्वैलर्स के डायरेक्टर श्री गौरव कटारिया ने बताया, “डीसी ज्वैलर्स केवल गहनों का नाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत है, जिसे हर पीढ़ी ने सराहा है। रतलाम की इस प्रसिद्ध ब्रांड की पहचान उसकी डिज़ाइनर और क्रिएटिव ज्वैलरी में है। हम इंदौर के ग्राहकों के लिए रानी सा कलेक्शन, राजवाड़ा कलेक्शन, एन्शंट कलेक्शन, एम.एस. धोनी कलेक्शन, मेंस कलेक्शन, डायमंड और पोल्की कलेक्शन, ब्राइडल एंटीक कलेक्शन, एवं जेम्स कलेक्शन जैसी बेहतरीन रेंज लेकर आए हैं। हम इंदौरवासियों और आभूषण प्रेमियों को इस भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो न सिर्फ एक ऐतिहासिक विरासत का विस्तार होगा, बल्कि ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों की अनूठी दुनिया से रूबरू कराने का सुनहरा अवसर भी होगा।”

इंदौर के ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाएं

डीसी ज्वैलर्स के बिजनेस हेड श्री मोहित कुमार सोनी ने कहा, “डीसी ज्वैलर्स इंदौर में आभूषणों के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्राहक को एक विशेष अनुभव मिले और उन्हें प्रीमियम और यूनिक ज्वैलरी खरीदने का गर्व महसूस हो। भारत में पहली बार, हम गोल्ड और डायमंड दोनों पर अपग्रेड पॉलिसी लेकर आ रहे हैं, जिससे ग्राहक अपनी पुरानी कीमत का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने गहनों को अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों की सुविधा और हित में कई नई पॉलिसीज़ के साथ, डीसी ज्वैलर्स इंदौर में अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ करने जा रहा है।”

डीसी ज्वैलर्स अपने सभी सम्माननीय ग्राहकों को इस शानदार उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। आइए और पारंपरिक एवं आधुनिक आभूषणों की भव्य दुनिया का अनुभव कीजिए!

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme