Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:09 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 58%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

संविधान और आरक्षण विरोधी पार्टी है कांग्रेस: मंत्री सिलावट

Posted on September 23, 2024

इंदौर. कांग्रेस का आरक्षण, संविधान, डॉ अंबेडकर विरोधी इतिहास राहुल गांधी ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा है कि वह ‘आरक्षण’ हटा देंगे। ये वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की। कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।

सिलावट ने कहा राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर कांग्रेस ऐतिहासिक भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने यह आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान का गलत इस्तेमाल किया और आरक्षण को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया।  नेहरू सरकार ने 1956 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। साथ ही 1961 में मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है‌।

बाबासाहेब के जीवन से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण स्थानों को भाजपा सरकार ने विकसित किया है, जिनमें महू में डॉ. अंबेडकर की जन्मभूमि, लंदन में शिक्षा भूमि, नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली का महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई में चैत्य भूमि शामिल है। डॉ. अंबेडकर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के प्रयास से ही 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

मंत्री सिलावट ने पीएम मोदी का तारीफ करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35ए को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद सामाजिक न्याय व सम्मान देने का किया है। पीएम मोदी ने हमेशा संविधान और आरक्षण के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की है। कांग्रेस केवल राजनीतिक साधनों के रूप में संविधान का उपयोग करती है। इस अवसर पर राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme